फोरेंसिक जांच में मिले अनैतिक देह व्यापार के बड़े सबूत
सहरसा के भारतीय नगर रेड लाइट एरिया में बड़े पैमाने पर अनैतिक देह व्यापार का खुलासा हुआ है। जिला प्रशासन ने 15 महिलाओं और चार नाबालिगों को मुक्त कराया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए और कार्रवाई जारी है। चार महिलाओं के एचआईवी पाजिटिव होने की भी जानकारी मिली है।

सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के सिमरीबख्तियारपुर सोनवर्षा कचहरी मुख्य मार्ग पर स्थित भारतीय नगर रेड लाइट एरिया में एक बार फिर से बड़े पैमाने पर अनैतिक देह व्यापार का खुलासा हुआ है।एक व्यक्ति के ट्विट और एचआईवी पाजिटिव ।होने की जानकारी के बाद जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है।बुधवार की शाम जिला प्रशासन की कार्रवाई में चार नाबालिग सहित 15 महिला व युवती को मुक्त कराया गया।गुरूवार को भी एक नाबालिग लड़की को मुक्त कराया गया ।मुक्त हुई लड़कियों की संख्या बढ़ भी सकती है। अभी कार्रवाई जारी है। डीएम, एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई के दौरान मुक्त करायी गयी लड़की व महिलाओं का वन स्टाप सेंटर व चाइल्ड हेल्प लाइन द्वारा काउंसिलिंग कराया जा रहा है।
जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।वहीं गुरुवार को जिला प्रशासन द्वारा भारतीय नगर स्थित रेड लाइट एरिया पहुंचकर फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य संकलन किया गया।मौके पर मुख्यालय डीएसपी दो केपी सिंह, कहरा बीडीओ अभिलाषा पाठक, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार,एससी-एसटी थानाध्यक्ष नागमणि सहित फोरेंसिक टीम व बड़ी संख्या में महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की मौजूदगी रही है।बुधवार की छापेमारी के बाद गुरुवार को रेड लाइट एरिया में सन्नाटा पसरा रहा है। सभी घरों के बाहर ताले लटके हुए थे।जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए कई घरों का ताला तोड़ कर जांच पड़ताल किया गया।हालांकि ताले लटके घरों के अंदर भी लोग मौजूद थे। फोरेंसिक टीम द्वारा विनोद नट नामक व्यक्ति के आवासीय परिसर में साक्ष्य संकलन किया गया। परिसर स्थित एक हिस्से में बने तीन कमरे से, बिस्तर पर से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री सहित अन्य साक्ष्य संकलन किया।जिसे जब्त कर लिया गया। अभी छानबीन जारी :मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि डीएम व एसपी के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। सूचना मिली थी की रेड लाइट एरिया में देह व्यापार होता है। जहां बाहर से बालिग व नाबालिग लड़की, महिलाओं को लाकर जबरन देह व्यापार कराया जाता है।जिसके कारण अन्य अपराध की घटना भी होती है।उन्होंने बताया कि इस सबंध में राकेश नामक व्यक्ति ने एक टि्वट किया था।बिहार पुलिस, डीएम व एसपी को भी टैग किया था।उसी के आलोक में डीएम व एसपी के निर्देश पर सदर एसडीओ साथ योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई।वहीं स्थानीय पार्षद मो जब्बार से भी मुक्त महिलाओं के सबंध में जानकारी ली गई। चाइल्ड हेल्प लाइन की जिला कोआर्डिनेटर टूसी कुमारी ने बताया कि सभी का उम्र सत्यापन किया जा रहा है। काउंसिलिंग के बाद नाबालिग को बालिका गृह और बालिग को वन स्टाप सेंटर भेजा जाएगा। सभी लाइट कर दिया खराब :डीएसपी ने बताया कि रात मे छापेमारी के दौरान सभी लाइट खराब कर दिया गया था। जिसके कारण गुरुवार को दिन के उजाले में फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया है।बिचौलिया विनोद नट के आवासीय परिसर के उत्तरी हिस्से में बने तीन कमरे से कई आपत्तिजनक सामग्री व सबूत मिले है।जिससे पता चलता है कि यहां अनैतिक रुप से देह व्यापार हो रहा है।परिसर को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।अभी छानबीन चल रही है।पिछले साल अगस्त महीने में भी सहरसा पुलिस ने भारतीय नगर स्थित रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर नेपाल की एक नाबालिग लड़की को देह व्यापार के दलालो से मुक्त कराया था।जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बिचौलिया सिराज नट को गिरफ्तार करते हुए उसका परिसर सील कर दिया गया था। चार एचआईवी पाजिटिव का दावा :शहर के भारतीय नगर स्थित रेड लाइट एरिया में एक एनजीओ के द्वारा लगाए गए मेडिकल जांच शिविर में चार महिलाओं के एचआईवी पाजिटिव होने का चौकाने वाला मामला सामने आया है। मामले में कुछ दिनों पहले रेड लाइट एरिया में मेडिकल जांच शिविर लगाया गया था। एनजीओ के द्वारा बताया गया कि चार एचआईवी पाजिटिव होने की जानकारी जिला प्रशासन को दी गई थी।दावा किया जा रहा है कि मुक्त कराए गए 15 महिला व युवती में एक एचआईवी पाजिटिव भी मिली है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




