ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसामहिषी: बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल

महिषी: बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल

महिषी | एक संवाददाता शुक्रवार की शाम थाना क्षेत्र के बलुआहा कोसी पुल

महिषी: बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाSat, 20 Feb 2021 03:43 AM
ऐप पर पढ़ें

महिषी | एक संवाददाता

शुक्रवार की शाम थाना क्षेत्र के बलुआहा कोसी पुल पर दो मोटरसाइकिल के टक्कर में दो मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। वहीं दो अन्य को भी गम्भीर चोट पहुंचा है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार आरापट्टी पंचायत के मुरली गांव निवासी सदाशिव चौधरी एवं झुनझुन चौधरी बलुआहा से वापस अपने गांव मुरली जा रहा था। बीच पुल पर गंडौल की ओर से आ रही मोटरसाइकिल से टक्कर हो गयी, जिसमें दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने बताया कि दोनों की हालत काफी नाजुक है। दोनों घायलों को इलाज के लिए सहरसा भेज दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि दो मोटरसाइकिल की टक्कर में पीछे से आ रहे जलई ओपी क्षेत्र के तेलवा निवासी मुकेश कुमार तथा शिवरंजन कुमार भी मोटरसाइकिल से दुर्धटनाग्रस्त हो गया जिससे उन दोनों को भी चोटें आयी। तेलवा के दोनों युवक का इलाज बलुआहा के निजी क्लीनिक में किया गया। घटना की सूचना मिलते ही महिषी थाना के एएसआई पैकस टोपो सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे। थाना पुलिस ने ग्रामीण सहयोग से बुरी तरह जख्मी मुरली के दोनों युवकों को सहरसा भेजवाया। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस द्वारा एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। सूत्रों की मानें तो दूसरी मोटरसाइकिल सवार भाग निकला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें