वानेश्वर नाथ परिसर में नवाह अष्टयाम आज से

Feb 14, 2026 01:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

महाशिवरात्रि के अवसर पर देवना स्थित वानेश्वर नाथ परिसर में राम नाम नवाह अष्टयाम यज्ञ का शुभारंभ आज से होगा। यह परंपरा पिछले दो दशकों से हर वर्ष आयोजित की जा रही है। यज्ञ के आयोजन से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण और श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।

वानेश्वर नाथ परिसर में नवाह अष्टयाम आज से

कहरा। महाशिवरात्रि के अवसर पर देवना स्थित वानेश्वर नाथ परिसर में आयोजित राम नाम नवाह अष्टयाम यज्ञ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज से यज्ञ का शुभारंभ होगा। पुजारी देवानंद झा ने बताया कि इस परंपरा की शुरुआत दो दशक पूर्व की गई थी। तभी से हर वर्ष महाशिवरात्रि पर इसका आयोजन होता आ रहा है। पर्व को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।