ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसाआग लगने से लाखों का नुकसान

आग लगने से लाखों का नुकसान

शहर के गांधी पथ स्थित सर्जिकल दुकान में शुक्रवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों की संपत्ति का नुकसान हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के संबंध में जानकी सर्जिकल...

आग लगने से लाखों का नुकसान
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाFri, 16 Oct 2020 09:03 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के गांधी पथ स्थित सर्जिकल दुकान में शुक्रवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों की संपत्ति का नुकसान हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के संबंध में जानकी सर्जिकल दुकान के संचालक अनमोल कुमार ने बताया कि गोदाम के अंदर आग लगने की सूचना दी गई। आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें