ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसायुग पुरुष के बताए मार्ग से ही मुक्ति

युग पुरुष के बताए मार्ग से ही मुक्ति

सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। हम बदलेंगे-युग बदलेगा, हम सुधरेंगे-युग सुधरेगा के गगनभेदी संदेशों...

युग पुरुष के बताए मार्ग से ही मुक्ति
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,सहरसाMon, 14 Mar 2022 04:01 AM
ऐप पर पढ़ें

सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। हम बदलेंगे-युग बदलेगा, हम सुधरेंगे-युग सुधरेगा के गगनभेदी संदेशों के साथ रविवार को सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के गायत्री मंदिर से बड़ी संख्या में महिलाओं एवं 401 कुंवारी कन्याओं के भव्य कलश शोभा यात्रा, गायत्री मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं 108 कुंडीय शक्ति संवर्द्धन गायत्री महायज्ञ प्रारंभ हुआ। कलश शोभायात्रा में शामिल कन्याएं ने सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर पुन: गायत्री मंदिर महायज्ञ स्थल पहुंचकर समाप्त हो गया।

मौके पर मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव के द्वारा धर्म ध्वजा एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सांसद ने कहा कि वर्तमान समय में व्यक्ति, परिवार एवं समाज पर मंडरा रहे संकट के बादल युग एवं युग पुरुष के बताए मार्गो पर चलकर ही दूर किया जा सकता है। भौतिक वादी इस युग में लोगों को संस्कारवान बनाने की जरूरत है। मुख्य ट्रस्टी डा. अरुण जायसवाल ने कहा कि धर्म के अर्थों को समझाते हुए कहा कि धर्म मनुष्य को संबल एवं उंचाई प्रदान करती है एवं हमें आगे बढ़ाती है। कुछ स्वार्थी लोग धर्म के नाम पर ठगने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में चारो तरफ स्वार्थ दिखता है। धार्मिक कार्यो के आयोजन से मनुष्य के मन, परिवार, क्षेत्र में सुख शांति एवं समृद्धि आती है। मौके पर प्रमुख शबनम कुमारी, ललन कुमार मुखिया, अभय कुमार, विकास कुमार विक्की, पिंकू यादव, बिपिन गुप्ता, भिनसी यादव थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े