
वासगीत पर्चा की मांग ले किया प्रदर्शन
शनिवार को सलखुआ अंचल कार्यालय गेट पर सैकड़ों भूमिहीन और बाढ़ से विस्थापित परिवारों ने जमीन और बासगीत पर्चा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से 20 वर्षों से लंबित मांगों का समाधान करने और सभी वास्तविक भूमिहीन परिवारों को भूमि उपलब्ध कराने की मांग की।
सलखुआ, एक संवाददाता। शनिवार को सलखुआ अंचल कार्यालय गेट पर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव के सैकड़ों भूमिहीन व बाढ़ से वस्थिापित परिवारों ने जमीन और बासगीत पर्चा की मांग को लेकर आक्रोश प्रदर्शन करते जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों में प्रखंड क्षेत्र के उटेशरा, पचभिरा, औरेली, भेलवा, बलियार, साम्हरखुर्द, गोरदह सहित कई गांवों से सेकड़ों महिला-पुरुषों ने सीपीआई अंचल मंत्री उमेश चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शन करते अविलंब जमीन व बासगीत पर्चा देते अंचल प्रशासन से बसाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वे वर्षों से कोसी बांध सड़क किनारे बसे हुए हैं। भूमिहीन व वस्थिापित परिवारों ने कहा कि जमीन और बासडीह की मांग को लेकर बीते 20 वर्षों में कई बार प्रदर्शन किया गया, लेकिन आज तक उन्हें बसाया नहीं गया।
उनका आरोप है कि प्रखंड क्षेत्र में 11 हजार से अधिक परिवार आज भी भूमिहीन हैं, जबकि अंचल कर्मियों द्वारा कथित तौर पर पैसे लेकर बासगीत पर्चा दिया जाता है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से नष्पिक्ष जांच कर सभी वास्तविक भूमिहीन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराने और बासगीत पर्चा जारी करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में बेचन राम, सज्जन सादा, सत्तो राम, भगलु सादा, इनरदेव सादा, कंचन देवी, घोली देवी, गरीबलाल चौधरी, बुधनी देवी, सखा देवी, सीता देवी, शनश्चिरी देवी, आशा देवी, संगम देवी, गुलाबी देवी, गायत्री देवी, चांदनी देवी समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे। इस बाबत सीओ पुष्पांजलि कुमारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों द्वारा आवेदन अंचल बड़ा बाबू को मिला है, तटबन्ध के भीतर ये लोग बसना नहीं चाह रहे हैं और तटबन्ध के बाहर जमीन नहीं है। मामलें की जांच करवाकर अलग अलग पंचायत में भूमि उपलब्ध करवा बसाने की दिशा में पहल की जाएगी। लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। कोई साक्ष्य अगर दिया जाता है तो जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




