ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसाकिशनगंज : मुखिया प्रतिनिधि को गोली मारने के मामले में चार लोग गिरफ्तार

किशनगंज : मुखिया प्रतिनिधि को गोली मारने के मामले में चार लोग गिरफ्तार

किशनगंज। संवाददाता कोचाधामन प्रखंड के बड़ीजान पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि फुरकान आलम को गोली...

किशनगंज : मुखिया प्रतिनिधि को गोली मारने के मामले में चार लोग गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाThu, 02 Dec 2021 05:41 PM
ऐप पर पढ़ें

किशनगंज। संवाददाता

कोचाधामन प्रखंड के बड़ीजान पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि फुरकान आलम को गोली मारने के मामले में पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई में चार आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये आरोपियों

से पूछताछ की जा रही है। इसकी पुष्टि गुरुवार को एसपी कुमार आशीष ने करते हुए कहा कि कोचाधामन में बड़ीजान पंचायत मुखिया प्रतिनिधि फुरकान आलम को गोली मारे जाने के मामले को गंभीरता से लिया गया था।

घटना के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी कर रहे थे। टीम ने घटना के कुछ घंटे बाद ही चार लोंगो को गिरफ्तार कर लिया है। घटना उस वक्त घटी थी जब कोचाधामन प्रखंड के बड़ीजान पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि फुरकान आलम क्षेत्र भ्रमण के लिए निकले थे। इस दौरान बदमाशों ने दुर्गापूर के पास गोली मार कर घायल कर दिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें