ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसाखगड़िया : दोपहर 1 बजे तक 43.18 फीसदी लोगों ने किया मतदान

खगड़िया : दोपहर 1 बजे तक 43.18 फीसदी लोगों ने किया मतदान

अलौली। एक प्रतिनिधि अलौली प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या एक व दो में...

खगड़िया :  दोपहर 1 बजे तक 43.18 फीसदी लोगों ने किया मतदान
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाMon, 29 Nov 2021 04:20 PM
ऐप पर पढ़ें

अलौली। एक प्रतिनिधि

अलौली प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या एक व दो में दोपहर एक बजे तक 43.18 फीसदी मतदाताओं ने अपना मतदान किया। विभिन्न बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई है। जिसमें महिलाओं की संख्या सर्वाधिक है। बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

डीएम डॉ आलोक रंजन घोष एवं एसपी अमितेश कुमार ने पंचायत आम निर्वाचन के नौंवें चरण में मतदान के दौरान अलौली प्रखंड के हरिपुर एवं भिखारीघाट पंचायत स्थित मध्य विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय दलान हरिपुर और मध्य विद्यालय बुढ़वा तथा मध्य विद्यालय भिखारीघाट का भ्रमण किया। यहां भी मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा देखी गई। छोटे-छोटे बच्चे भी अपने माता पिता के साथ मतदान केंद्रों पर आए हुए थे। ‌ जिलाधिकारी ने मतदाताओं से विधि व्यवस्था के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने विजिट सीट पर हस्ताक्षर भी किए। मतदाता पूरे अनुशासन के साथ मतदान के लिए बूथों पर पंक्तिबद्ध नजर आए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें