ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसाकलश शोभायात्रा व नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ हुआ शुरू

कलश शोभायात्रा व नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ हुआ शुरू

शुक्रवार को प्रखंड के बघवा पंचायत के पुनाचरही (गन्डौल ) में रोड नम्बर 17 के निकट कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ शुरू...

कलश शोभायात्रा व नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ हुआ शुरू
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाFri, 04 May 2018 11:13 PM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार को प्रखंड के बघवा पंचायत के पुनाचरही (गन्डौल ) में रोड नम्बर 17 के निकट कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ शुरू हुआ। पुनाचरही स्थित बचेश्वरनाथ महादेव मंदिर के पास आयोजित यज्ञ का उद्घाटन एडीजे द्वितीय सी एम झा ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि यज्ञ से भक्तिमय माहौल बनता है। इससे भाईचारा और एकता का सन्देश मिलता है। उन्होंने देव कार्य के निमित्त यज्ञ में पूर्ण सहयोग कर सफल बनाने का आग्रह किया।

यज्ञ स्थल पर पहुंचे फ्रेंड्स ऑफ आनन्द के चेतन आनन्द ने भी लोगों से सहयोग का आग्रह किया। 4 से 12 मई तक होने वाले इस महायज्ञ में देवघर के पंडा आचार्य छोटे लाल मिश्र, वृन्दावन की बाल साध्वी सुश्री भारती, बाबा स्व. प्रभुदास महाराज के पुत्र प्रेमलाल दास महाराज प्रवचन देंगे। भागलपुर के गायक दीपक मिश्रा भजन गाकर माहौल भक्तिमय बनायेंगे। मौके पर विशेष लोक अभियोजक राजीव रंजन पांडेय, अधिवक्ता अवधेश सिंह, ब्रजकिशोर शर्मा, यज्ञ समिति के अध्यक्ष राजकुमार सिंह उर्फ बम सिंह, मुखिया चिरंजीव चौधरी, जिला पार्षद पूनम देवी, शशिकांत चौधरी, बिंदेश्वरी, महेंद्र मुखिया, नन्हें सिंह, शम्भू सिंह, देव नारायण पंजियार आदि मौजूद थे। 500 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग : यज्ञ के लिए आयोजित कलश शोभा यात्रा में बघवा, गन्डौल, बहरामपुर, पुनाचरही, धपारी, कोठराम, रौटी, खैसा, मलई आदि कई गांवों से आयी 500 से अधिक कुंवारी कन्याओं सहित महिलाओं ने भाग लिया।

कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने गन्डौल चौक के निकट से कोसी नदी से जल भर शिव का जयकारा लगाते यज्ञ मण्डप पहुंची। शोभायात्रा में दो दर्जन घुड़सवार, 100 से अधिक बाइक सहित बैंड वाजा के साथ भक्तिगीतों पर थिरकते भक्तों की अपार भीड़ आकर्षण का केंद्र रहा। यज्ञ स्थल पर 108 भगवान की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। साथ ही मनोरंजन के लिए झूला, मौत का कुंआ की व्यवस्था है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें