Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsJob Camp in Saharsa 500 Positions Available for Unemployed Youth with Salaries Up to 25 000
17 फरवरी तक सभी प्रखण्ड में रोजगार शिविर

17 फरवरी तक सभी प्रखण्ड में रोजगार शिविर

संक्षेप:

सहरसा जिले में 17 फ़रवरी तक बीएसडीसी केंद्रों में रोजगार शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें 500 बेरोजगार युवकों को रोजगार मिलेगा, जिनमें सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर और हाउसकीपिंग के पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹17,000 से ₹25,000 तक वेतन दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेज लेकर उपस्थित होना होगा।

Feb 10, 2026 01:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share Share
Follow Us on

सहरसा जिले के सभी प्रखण्ड परिसर के बीएसडीसी केंद्र में 17 फ़रवरी तक कैंप लगाया जायेगा। इसमें 500 बेरोजगार युवको को रोजगार मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों को 17000 से लेकर 25 हजार तक वेतन व अन्य सुविधा मिलेगी। जिला नियोजनालय के सहयोग से गरीब शिक्षित एवं बेरोजगार युवक को को रोजगार देने के उद्देश्य से सुरक्षा प्रदान करने वाली गार्डियंस ग्रुप की ओर से यह कैंप लगाया जा रहा है। अधिकारी आदर्श कुमार ने बताया कि यह भर्ती केवल पुरुषों के लिए है। सुरक्षा जवान का 400 पद, सुरक्षा सुपरवाइजर 50 पद पर और हाउसकीपिंग 50 पद पर बहाली होगी। 10 फरवरी को महिषी प्रखंड परिसर ,11 फरवरी को कहरl प्रखंड, 12 फरवरी को सत्तरकटैया, 13 फरवरी को सोनवर्षा प्रखंड, 16 फरवरी को सौरबाजार प्रखंड परिसर व 17 फरवरी को पतरघट प्रखंड परिसर।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा ।अभ्यर्थियों को मैट्रिक का मार्कशीट, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो लेकर भर्ती स्थान पर निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होना है।