ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसाहड़ताल पर गये आईटी सहायक

हड़ताल पर गये आईटी सहायक

लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर आईटी सहायक मंगलवार से हड़ताल पर चले गये। हड़ताल के कारण सभी तरह के कार्य ठप्प हो...

हड़ताल पर गये आईटी सहायक
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाTue, 29 Jan 2019 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर आईटी सहायक मंगलवार से हड़ताल पर चले गये। हड़ताल के कारण सभी तरह के कार्य ठप्प हो गये।

राज्य के सभी आईटी सहायकों ने अपनी लंबित मांगों को बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन द्वारा वार्ता एवं आश्वासन के बावजूद पूर्ण नहीं करने और सरकार के वादाखिलाफी के खिलाफ 29 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।

बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के निदेशक को पत्र लिखकर मिशन द्वारा आईटी सहायकों के प्रति अपनाये गये भेदभाव से अवगत कराया गया था। इसके बाद भी मिशन निदेशक द्वारा किसी प्रकार की पहल नहीं की गयी। इससे आईटी सहायकों में रोष व्याप्त है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें