वार्ड संख्या-32, बस स्टैंड के समीप, रेलवे की भूमि पर बसे हुए महादलित
सिमरी बख्तियारपुर में वार्ड संख्या 20 के भगत टोला में ₹15 लाख की लागत से निर्माणाधीन सड़क पर अनियमितता के आरोप लगे। पूर्व वार्ड पार्षद सुधीर सिंह ने वर्तमान पार्षद पर मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया। कार्यपालक पदाधिकारी ने जांच की और कहा कि निर्माण में कोई गंभीर अनियमितता नहीं मिली है।

सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 अंतर्गत भगत टोला में कैलाश भगत के घर से अमित स्वर्णकार के दरवाजे तक करीब ₹15 लाख की लागत से निर्माणाधीन पीसीसी ढलाई सड़क को लेकर उठे अनियमितता के आरोपों की गुरुवार को कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास ने स्थल पर पहुंचकर जांच की। यह जांच पूर्व वार्ड पार्षद सुधीर सिंह द्वारा वर्तमान वार्ड पार्षद निरोद कुमार लल्लू पर निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए कार्यपालक पदाधिकारी को दिए गए आवेदन के आलोक में की गई। पूर्व वार्ड पार्षद ने आरोप लगाया था कि सड़क निर्माण में एस्टीमेट की अनदेखी की जा रही है और सड़क की मोटाई व गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है।
मोटाई और गुणवत्ता पर उठे सवाल: स्थलीय निरीक्षण के दौरान पूर्व वार्ड पार्षद सुधीर सिंह ने सड़क की मोटाई को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों की अनदेखी हो रही है, जिससे भविष्य में सड़क की मजबूती पर असर पड़ेगा। वहीं वर्तमान वार्ड पार्षद निरोद कुमार लल्लू ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूरी तरह एस्टीमेट के अनुरूप कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व वार्ड पार्षद बेवजह परेशान करने की नीयत से शिकायतें कर रहे हैं। ईओ ने की तकनीकी जांच: जांच के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास ने सड़क के कई स्थानों पर गड्ढा खुदवाकर मोटाई की जांच की। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य में उन्हें किसी प्रकार की गंभीर अनियमितता नहीं मिली है और वे सड़क निर्माण की गुणवत्ता से संतुष्ट हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पूर्व वार्ड पार्षद द्वारा कार्यालय में मौखिक रूप से शिकायत की गई थी, जिसके बाद पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से स्थल पर पहुंचकर जांच की गई। जांच के बाद राहत स्थलीय जांच के बाद प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य को लेकर संतोष जताए जाने से वर्तमान वार्ड पार्षद और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं पूर्व वार्ड पार्षद द्वारा लगाए गए आरोप फिलहाल जांच में सही नहीं पाए गए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




