ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसासहरसा जिले में रात और सुबह में सर्द हवा ने बढ़ाई गलन

सहरसा जिले में रात और सुबह में सर्द हवा ने बढ़ाई गलन

जिले में सर्द हवा के कारण ठंड का प्रकोप जारी है। रविवार की सुबह कनकनी के कारण लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया। हालांकि दोपहर को धूप निकलने के बाद लोगों को राहत...

सहरसा जिले में रात और सुबह में सर्द हवा ने बढ़ाई गलन
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाSun, 12 Jan 2020 10:59 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में सर्द हवा के कारण ठंड का प्रकोप जारी है। रविवार की सुबह कनकनी के कारण लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया। हालांकि दोपहर को धूप निकलने के बाद लोगों को राहत मिली।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि पछुआ हवा के कारण कनकनी बरकरार रहने की संभावना है। 14 जनवरी से तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली। मौसम मेें जारी उतार-चढ़ाव के बीच लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। लोग गर्म कपड़े पहनकर ठंड से बचाव कर रहे हैं। खासकर गरीबों के लिए ठंड अभी आफत बनी हुई है। सरकारी स्तर पर भी अलाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हालांकि प्रशासन द्वारा शुरुआत में अलाव की व्यवस्था की गई थी लेकिन अब शायद ही कहीं अलाव की व्यवस्था दिखती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें