कट्टा के साथ बालक पुलिस के हत्थे चढ़ा
पतरघट पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हथियार वाली तस्वीरों के सत्यापन के बाद अवैध हथियार के साथ युवक को कट्टा साथ निरुद्ध किया। अन्य गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पतरघट। सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ युवकों की वायरल तस्वीरों को गंभीरता से लेते हुए पतरघट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक विधि विरुद्ध बालक को कट्टा साथ निरुद्ध किया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर वायरल तस्वीरों के सत्यापन के बाद की गई। थानाध्यक्ष शशि कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पतरघट बाजार और मानिकपुर के बीच छापेमारी में पकड़ाए बालक की तलाशी में उसके पास से एक कट्टा बरामद किया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वायरल फोटो में यही हथियार प्रदर्शित किया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि दूसरे युवक की भी पहचान कर ली गई है, शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


