बंदी के दिन भी गैस वितरण, पुलिस सुरक्षा में पहुंची राहत
बनमा ईटहरी प्रखंड में एचपी गैस एजेंसी ने सोमवार को बंदी के बावजूद उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर का वितरण किया। होम डिलीवरी से गांवों में सिलेंडर पहुँचाए गए, जबकि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया। रविवार को भारी भीड़ के कारण कई उपभोक्ता सिलेंडर नहीं ले पाए थे, इसलिए यह कदम उठाया गया।

सिमरी बख्तियारपुर,एक संवाददाता। बनमा ईटहरी प्रखंड में एचपी गैस एजेंसी द्वारा सोमवार को बंदी के बावजूद उपभोक्ताओं के बीच गैस सिलेंडर का वितरण किया गया। एजेंसी ने होम डिलीवरी के माध्यम से विभिन्न गांवों में सिलेंडर पहुंचाकर लोगों को राहत दी। वितरण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा। थाना की गश्ती टीम में शामिल एसआई साकेत बिहारी पुलिस जवानों के साथ गैस वाहन के पीछे-पीछे चलते रहे। यह टीम बनमा, मकदमपुर, तेलियाहाट, कुसमी और महारस सहित कई स्थानों पर रुककर शांतिपूर्ण वितरण सुनिश्चित कराती रही। बताया जाता है कि रविवार को एजेंसी पर गैस लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी, जिससे कई उपभोक्ता सिलेंडर लेने से वंचित रह गए थे।
इसी को देखते हुए एजेंसी ने सोमवार को बंदी के बावजूद होम डिलीवरी की व्यवस्था की, ताकि सभी जरूरतमंदों तक गैस पहुंच सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


