Saharsa News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, एक घर जलकर राख

हिन्दुस्तान, सहरसा
Follow us on Google News
share

Saharsa News: सलखुआ के चिरैया थाना क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट के कारण एक घर जलकर राख हो गया। परिवार की सभी सदस्य खेत पर थे जब आग लगी। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन घर में रखा अनाज और अन्य सामान नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार ने एक लाख रुपये से अधिक के नुकसान की बात कही है।

Saharsa News:  शॉर्ट सर्किट से लगी आग, एक घर जलकर राख

Saharsa News: सलखुआ, संवाद सूत्र। कोसी तटबंध के अंदर चिरैया थाना क्षेत्र की अलानी पंचायत के वार्ड संख्या-8 में मंगलवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से लगी आग में उदय साह का घर जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि सुबह परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद खेत चले गए थे। इसी दौरान घर से धुआं और आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने बाल्टी और मोटर पाइप की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर में रखा अनाज, कपड़े और अन्य आवश्यक सामान जलकर नष्ट हो चुका था। पीड़ित परिवार ने एक लाख रुपये से अधिक की क्षति होने की बात कही है।

घटना की सूचना मिलने पर सीओ रवि वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के अनुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।