ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसातीखी धूप और उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई परेशानी

तीखी धूप और उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई परेशानी

सहरसा, एक संवाददाता। तीखी धूप व उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी

तीखी धूप और उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई परेशानी
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाFri, 19 Aug 2022 12:51 AM
ऐप पर पढ़ें

सहरसा, एक संवाददाता। तीखी धूप व उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गुरूवार की सुबह से निकली तेज धूप दिन चढते ही आग उगलने लगी। इन दिनों तापमान में काफी बढ़ोतरी हो रही है। हवा नहीं चलने से लोग गर्मी से परेशान रहे। विगत कई दिनों से तापमान प्रतिदिन बढ़ रही है। गुरूवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप के कारण लोग घरों से कम निकल रहे है। हालांकि कामकाजी लोगों को घरों से निकलने पड़ रहा है। लेकिन लोग धूप से बचाव के लिए शरीर को कपड़े से ढ़ककर बाहर निकलते है। वैसे कहीं भी पेड़ मिलने पर लोग थोड़ी देर सुस्ताने लगते है। प्रचंड गर्मी से लोगों को अभी राहत नहीं मिलने वाली है।

खासकर गर्मी से स्कूली बच्चों को काफी परेशानी होती है। सुबह में ठीक रहता है। लेकिन स्कूल की छूट्टी के बाद घर लौटने में छात्रों के पसीने छूट जाते है।

रात मेंे भी लोगोंे को नहीं मिल रहा चैन : गर्मी का आलम यह है कि लोगों को रात में भी चैन नहीं मिल पा रहा है। उमस भरी गर्मी से अधिकतर लोग रात में ठीक से सो नहीं पाते है। खासकर जब बिजली चली जाती है तो लोगों को छत पर रात गुजारना पड़ता है।

अभी बारिश की संभावना : मौसम विभाग के अनुसार अभी भी बारिश की संभावना नहीं है। एक दो दिनों में हल्की या बूदांबांदी बारिश हो सकती है। जिसके बाद भी मौसम में बदलाव आयेगी। वैसे तेज धूप का अभी लोगों को सामना करना पड़ सकता है। दिन में हल्की व रात में ठंडी हवा चलने की भी संभावना है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें