महिला वर्ल्ड कप जीतने पर खुशी की लहर
महिला क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में भारतीय महिला टीम की ऐतिहासिक जीत पर सिमरी बख्तियारपुर के टैगोर पब्लिक स्कूल में बच्चों ने जश्न मनाया। छात्रों ने अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी और भारत माता की जय के नारे लगाए। विद्यालय के प्राचार्य ने इस उपलब्धि को प्रेरणादायक बताया।

सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। महिला क्रिकेट विश्वकप के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम द्वारा दर्ज की गई ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जहां खुशी की लहर दौड़ गई, वहीं सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में भी सोमवार को बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। रविवार देर रात भारत द्वारा ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार टी-20 महिला विश्वकप अपने नाम करने के बाद सोमवार सुबह स्कूल परिसर में छात्र-छात्राएं झूम उठे। बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी और जमकर आतिशबाजी कर भारत माता की जय और भारतीय महिला टीम अमर रहे के नारे लगाए।
मौके पर विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद भगत ने कहा कि भारत की बेटियों ने विश्व पटल पर देश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से हर किसी को प्रेरणा लेनी चाहिए कि निरंतर मेहनत करने वाला एक दिन अवश्य सफलता प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को पराजित कर इतिहास रचा है, यह जीत भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम अध्याय के रूप में सदैव याद रखी जाएगी। जश्न के दौरान छात्राओं खुशी, आरुषि, लक्ष्मी, शैली, जानवी, शांभवी, आंचल, माया, दीपा, पलक, सना, साक्षी, सृष्टि, तृप्ति, एमन, सोनाक्षी, नित्या, नव्या, अदिति, आकृति, आद्या, सुहानी, शानवी, आराध्या, रिशु, दीपाली, छोटी सहित बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। वहीं शिक्षकों में आस्था, रवि, श्रवण, कुंदन, चंचल, दीपक, शिल्पा सहित अन्य मौजूद रहे। विद्यालय परिसर देशभक्ति गीतों और उत्साह से गूंज उठा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


