दो हाईवा की भिड़ंत, चालक-खलासी गंभीर घायल दो बड़े हाईवा ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

सौरबाजार, संवाद सूत्र। बैजनाथपुर-सोनवर्षाराज मुख्य मार्ग पर बैजनाथपुर विश्वकर्मा चौक स्थित मिक्सर प्लांट के पास बुधवार की अहले सुबह दो बड़े हाईवा ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि एक हाईवा के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद...अस्पताल में भर्ती कराया।

दो हाईवा की भिड़ंत, चालक-खलासी गंभीर घायल दो बड़े हाईवा ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर

सौरबाजार, संवाद सूत्र। बैजनाथपुर-सोनवर्षाराज मुख्य मार्ग पर बैजनाथपुर विश्वकर्मा चौक स्थित मिक्सर प्लांट के पास बुधवार की अहले सुबह दो बड़े हाईवा ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि एक हाईवा के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बादघटना स्थल पर अफरातफरी मच गयी। वहां मौजूद

चालक और खलासी अस्पताल में भर्ती:

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए बैजनाथपुर स्थित लॉर्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

दुर्घटना में जख्मी दोनों का इलाज:

जानकारी के अनुसार बैजनाथपुर की ओर से एक खाली हाईवा ट्रक जा रहा था, जबकि सोनबरसा की ओर से बालू लदा हाईवा आ रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में खाली हाईवा के चालक बेगूसराय जिले के बरौनी निवासी निखिल कुमार तथा मटिहानी निवासी खलासी वकी कुमार ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज और चालक और खलासी:

दुर्घटना में जख्मी दोनों का इलाज मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है। वहीं दुर्घटना में शामिल दूसरे हाईवा के चालक और खलासी घटना के बाद मौके से फरार हो गए।

पुलिस कार्रवाई और निगरानी: घटना की सूचना मिलते ही बैजनाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। वाहनों की निगरानी के लिए एक चौकीदार की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है तथा मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वाहन को जब्त कर लिया गयाहै। फरार चालक की पहचानकी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बैजनाथपुर- सोनबरसा मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन इस पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही बैजनाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। वाहनों की निगरानी के लिए एक चौकीदार की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है तथा मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वाहन को जब्त कर लिया गयाहै। फरार चालक की पहचानकी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बैजनाथपुर- सोनबरसा मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन इस पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।

मामले की जांच और चालक की पहचान

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
घटना की सूचना मिलते ही बैजनाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।