फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी पर निकली निशान यात्रा
सहरसा में फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी के अवसर पर श्याम परिवार द्वारा भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में बाबा श्याम की महिमा का गुणगान करते हुए यात्रा में भाग लिया। यात्रा के दौरान भक्तों के लिए सेवा की व्यवस्था की गई और अंत में कीर्तन का आयोजन किया गया।

सहरसा, नगर संवाददाता।फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी के अवसर पर शुक्रवार को सुबह श्याम परिवार द्वारा भव्य निशान यात्रा निकाली गई।जिसमें बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए।भव्य निशान यात्रा शहर के भीमसेरिया धर्मशाला से निकल कर मसोमाथ पोखर, कपड़ा पट्टी होते हुए शहर के सभी मुख्य मार्गों से भ्रमण करती हुई बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंची।निशान यात्रा मे बाबा श्याम के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा।निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालु ने पारंपरिक वेशभूषा में नाचते-गाते हुए बाबा श्याम की महिमा का गुणगान किया।रोहित तुलस्यान, आनंद भीमसेरिया,बिपुल दहलान, राज अग्रवाल,आनंद अग्रवाल, मनीष पचेरिया, आदित्य मित्तल, मंटू भीमसेरिया,श्रवण खेतान, नितेश अग्रवाल और संजय मस्करा ने अपनी सक्रिय भागीदारी से इसे भव्य बनाया।निशान
यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रध्दालुओं के लिए सेवा की व्यवस्था की गई थी।मंदिर पहुंचने पर मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों द्वारा पानी की सेवा दी गई। शहर भ्रमण के दौरान ओमप्रकाश खेमका के अलावा राजेश यादुका ने भी श्रध्दालुओं की सेवा किया। जगह जगह सेवा के कारण श्रद्धालुओं को राहत मिली।निशान यात्रा श्याम मंदिर पहुंचने के बाद खाटू श्याम बाबा की आरती की गई अबीर गुलाल से होली खेला गया। कीर्तन का आयोजन : निशान यात्रा के समापन पर श्री श्याम मंदिर में देर शाम 7:00 बजे से कीर्तन का आयोजन किया गया।जहां श्याम गीत संगीत पर भक्त झुमते रहे ।निशान यात्रा हर वर्ष फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी के दिन आयोजित की जाती है।जिसमें शहर के सभी श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।निशान यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।श्री श्याम मंदिर पहुंचने पर बाबा श्याम की पूजा-अर्चना की गई।श्रध्दालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।निशान यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



