501 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा
मंगवार अस्पताल परिसर में आयोजित पांच दिवसीय अखिल भारतीय मानस महायज्ञ के तहत 501 कुवांरी कन्याओं द्वारा भव्य कलशयात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में गाजे-बाजे के साथ वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया गया। यह यज्ञ 6 से 10 फरवरी तक आयोजित होगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

सोनवर्षा राज, एक संवाददाता- प्रखंड क्षेत्र के मंगवार अस्पताल प्रागंण में आयोजित पांच दिवसीय अखिल भारतीय मानस महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को यज्ञ स्थल से 501 कुवांरी कन्याओं के द्वारा भव्य कलशयात्रा व शोभायात्रा ढोल नगाड़ों और गाजेबाजे के साथ निकाला गया।गाजेबाजे व जयकारे से पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना हुआ था।कलशयात्रा यज्ञ स्थल से श्री राम जानकी ठाकुरवाड़ी पहुंच कर वहाँ कुएँ से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरकर मंगवार , नासीकटोला , डीह टोल, सवैला गांव का भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ स्थल मंगवार में रखा गया।कलशयात्रा के दौरान गाजे-बाजे के साथ,वैदिक मंत्र, भजन-कीर्तन व जय श्रीराम के नारे गुंजते रहे।
यह आयोजन ब्रह्मलीन अनन्त श्री विभुषित त्याग तपोनिष्ठ, युग तुलसी, राजर्षि, पूज्यपाद श्री भोला नाथ किंकर जी महाराज के कृपा पात्र एवं उत्तराधिकारी श्रद्धेय श्री श्याम नाथ किंकर जी महामंत्री के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।इस कलश शोभा यात्रा में लगभग 501 कुंवारी कन्या के साथ माताओं बहनों सामिल थें।कलशयात्रा के लिए स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा गुजरने वाले सभी सडक कि साफ सफाई कर सजाते हुए।श्रद्धालुओं के लिए जगह जगह पानी, शरबत, फल कि समुचित व्यवस्था किया गया था। इस आयोजन में मुख्य वक्ताओं के रूप से आमंत्रित विशिष्ट प्रचक अतिथिगण श्री अच्युतानन्द पाठक जी महाराज मानसाचार्य वाराणसी ,श्री रामेश्वरानन्द जी महाराज ‘मानस मार्तण्ड जौनपुर ,साध्वी प्रियंका शास्त्री जी आगरा एंव मानस कोकिला कुमकुम पाण्डेय जी वाराणसी भाग लेंगे। आयोजकों ने बताया कि यज्ञ 6 फरवरी से 10 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।यज्ञ में बाहर से आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन,ठहरने की व्यवस्था,शुद्ध पैदल की व्यवस्था, सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था, सुलभ शौचालय सहित अन्य सारी सुविधाएं की व्यवस्था उपलब्ध है। कमिटी द्वारा बताया कि यह आयोजन 19 साल बाद पुनः किया जा रहा है इससे पूर्व 2007 में इसी ग्राउंड में हुआ था। कलशयात्रा में मुख्य रूप से यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष चन्द्र मणि कुमार सिंह, सुखदेव सिंह, सरपंच श्री यशौधर मंडल,पूर्व मुखिया शिवेन्द्र सिंह, विकास कुमार सिंह,अमित कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, बड़गांव फैक्स गौरव कुमार सिंह, बिहारी सिंह, सहित सैकड़ों ग्रामीण व कुवांरी कन्याओं शामिल थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



