रामनवमी पर रामठाकुर धाम में भव्य सांस्कृतिक आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

रामनवमी के अवसर पर रामठाकुर धाम पंचगछिया में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंशुमन आनंद और मुखिया रौशन कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को आकर्षित किया और जल्द ही पंचगछिया महोत्सव आयोजित करने की योजना भी है।

रामनवमी पर रामठाकुर धाम में भव्य सांस्कृतिक आयोजन

सत्तर कटैया, एक संवाददाता। रामनवमी के अवसर पर रामठाकुर धाम पंचगछिया में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंशुमन आनंद एवं मुखिया रौशन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। आयोजन समिति ने इस अवसर पर गांव के गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया। उद्घाटन सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रामठाकुर धाम की क्षेत्र में अलग पहचान है और यहां श्रद्धालु आस्था के साथ पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। रामनवमी पर यहां हर वर्ष भारी भीड़ जुटती है। वक्ताओं ने बताया कि जल्द ही पंचगछिया महोत्सव आयोजित करने की तैयारी चल रही है, जिसके लिए जिला प्रशासन से भी आश्वासन मिला है।कार्यक्रम

में कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।