Saharsa News: बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ी आस्था

हिन्दुस्तान, सहरसा
Follow us on Google News
share

Saharsa News: सहरसा में बाबा गणिनाथ गोविन्द की 94वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं की लंबी कतार और बाइक एवं चारपहिया वाहनों का काफिला शामिल था। समारोह का उद्घाटन सांसद दिनेश चंद्र यादव ने किया, जिन्होंने बाबा के आदर्शों पर प्रकाश डाला। मंदिर परिसर में जयंती समारोह और भक्ति मेला आयोजित हुआ।

Saharsa News: बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ी आस्था

Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। बाबा गणिनाथ गोविन्द की 94वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शहर में आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का भव्य दृश्य देखने को मिला। सुपर बाजार स्थित कला भवन से निकली शोभायात्रा में पैदल श्रद्धालुओं के साथ बड़ी संख्या में बाइक और चारपहिया वाहनों का काफिला शामिल हुआ। बाबा के जयकारों से शहर की सड़कें गूंजती रहीं और शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। सुपर बाजार से अतिथियों ने धर्मध्वजा दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में बाबा गणिनाथ की आदमकद प्रतिमा को अश्व वाहन पर आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जो लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही।

विभिन्न देवी-देवताओं का रूप धारण किए श्रद्धालुओं ने भी शोभायात्रा की भव्यता बढ़ाई। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए शोभायात्रा बलहाडीह स्थित बाबा गणिनाथ मंदिर परिसर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह लगाए गए सेवा शिविरों में स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं की सेवा की। बलहाडीह मंदिर परिसर पहुंचने के बाद शोभायात्रा धर्मसभा एवं जयंती समारोह में परिवर्तित हो गई। समारोह का उद्घाटन सांसद दिनेश चंद्र यादव ने किया। अध्यक्षता मध्यदेशीय वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद साह ने की। सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कहा कि बाबा गणिनाथ का जीवन सेवा, त्याग, परोपकार, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देता है। समाज को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर परिसर में हाईमास्ट लाइट लगाने की घोषणा की। पूर्व विधायक डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि बाबा गणिनाथ का जीवन त्याग, सेवा और मानव कल्याण की प्रेरणा देता है। समारोह के अध्यक्ष एवं मध्यदेशीय वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद साह ने कहा कि श्रद्धालुओं और समाज के लोगों के सहयोग से मंदिर निर्माण का पहला चरण पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में कई कार्य प्रगति पर हैं। आने वाले समय में मंदिर परिसर को और भव्य एवं आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा।दो दिवसीय मेले में भक्ति का माहौल: जयंती के अवसर पर बलहाडीह स्थित मंदिर के समीप दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। रात में आयोजित भजन संध्या में भक्ति गीतों की प्रस्तुति से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। मौके पर जिप उपाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव, पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष चन्द्रदेव मुखिया, व्यापार संघ अध्यक्ष अर्जुन चौधरी, देवेंद्र कुमार देव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह, अमर यादव, हरिनारायण यादव, दिनेश पासवान, बिहार प्रदेश कानू हलवाई के अध्यक्ष एवं पर्यटन मंत्री के प्रतिनिधि जितेंद्र गुप्ता, राष्ट्रीय सदस्य रामानंद गुप्ता, अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के पारसनाथ गुप्ता, सुनील सम्राट, संजय कुमार, अजीत कुमार अजय, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शशि सोनी, रंजीत चौधरी, हरे राम साह, रामनरेश साह, सुनील गुप्ता, नरेश साह, मनोज मिलन, वृजमोहन पुजारी, शंकर साह, अभिनंदन कुमार, विनय विहारी, राजकिशोर गुप्ता, सुरेश साह, नारायण साह, सुमित गुप्ता, अनिल पोद्दार, रानू कुमार, सुरेन्द्र साह, भैरव साह, महावीर साह, नीतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसहरसाSaharsa News: बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ी आस्था