Saharsa News: सहयोग शिविर में डीएम ने लोगों से सौर ऊर्जा प्लेट लगवाने का किया आह्वान

हिन्दुस्तान, सहरसा
Follow us on Google News
share

Saharsa News: महिषी पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित किया गया। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने कहा कि लाभुकों को योजनाओं के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने सौर ऊर्जा के सब्सिडी का लाभ उठाने की अपील की और ग्रामीणों के समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया।

Saharsa News: सहयोग शिविर में डीएम ने लोगों से सौर ऊर्जा प्लेट लगवाने का किया आह्वान

Saharsa News: महिषी, एक संवाददाता। पंचायत स्तर पर सरकार प्रायोजित योजनाओं का सहज व सरल निष्पादन करने तथा लाभुकों को ऑन-स्पॉट निदान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को क्षेत्र की महिसरहो पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जिलाधिकारी दीपेश कुमार, एसपी विक्रम सिहाग, एडीएम आपदा मुकेश कुमार, प्रशिक्षु आईएएस, बीडीओ भरत कुमार सिंह, सीओ संजय कुमार एवं स्थानीय मुखिया रीना कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुखिया ने सभी आगत अतिथियों को पौधा, पाग, चादर एवं बुके देकर सम्मानित किया।

सौर ऊर्जा की सब्सिडी

शिविर को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि सरकार प्रायोजित किसी भी योजना से संबंधित कार्य के लिए लाभुकों को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। वे अपना आवेदन जमा करें, जिसका ससमय निदान किया जाएगा। आज के परिवेश में बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग पर चिंता व्यक्त करते हुए डीएम ने कहा कि सरकार सौर ऊर्जा प्लेट लगाने पर सब्सिडी दे रही है। उन्होंने पंचायत के अधिक से अधिक लोगों से आवेदन जमा कर इस योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने पंचायत के मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य सहित पंचायत स्तरीय सभी जनप्रतिनिधियों तथा पंचायत में रहने वाले सभी पक्के मकान के मालिकों से भी सोलर प्लेट लगवाने के लिए आगे आने को कहा।

समस्याओं का निदान

मुखिया ने उप स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक के अनुपस्थित रहने की शिकायत दर्ज कराते हुए उचित पहल की मांग की। कई ग्रामीणों ने डीएम के समक्ष अपनी-अपनी समस्याएं रखीं और निदान का आग्रह किया। डीएम ने उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान करने का निर्देश दिया। शिविर में प्राप्त 37 लाभुकों के आवेदनों का ऑन-स्पॉट निदान करते हुए डीएम ने उनके बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया।

विद्यालय का निरीक्षण

शिविर से निकलने के बाद डीएम सहित अधिकारियों का काफिला बघवा पंचायत स्थित मॉडल हाईस्कूल, गंडौल पहुंचा। वहां डीएम ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभय कुमार से स्कूल के संचालन, पठन-पाठन एवं बच्चों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। सूत्रों के अनुसार, डीएम ने प्रधानाध्यापक को विद्यालय की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। डीएम ने विद्यालय में संचालित कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा 9वीं के बच्चों को मानचित्र के बारे में जानकारी दी। साथ ही, बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी आगे आने के लिए प्रेरित किया। मौके पर अस्पताल प्रबंधक परीक्षित कुमार, स्वच्छता के प्रखंड समन्वयक अजय कुमार ठाकुर, बीपीआरओ आबिद अख्तर, जदयू नेता राज कुमार साह, जेपी सेनानी राजेंद्र यादव, समाजसेवी पन्नालाल साह, अरविंद साह, राजीव कुमार, पंकज, पप्पू सहित दर्जनों लोग मौजूद थे。

प्रश्नोत्तर

सहयोग शिविर का उद्देश्य क्या है?
सहयोग शिविर का उद्देश्य पंचायत स्तर पर सरकार प्रायोजित योजनाओं का सहज व सरल निष्पादन करना और लाभुकों को ऑन-स्पॉट निदान उपलब्ध कराना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसहरसाSaharsa News: सहयोग शिविर में डीएम ने लोगों से सौर ऊर्जा प्लेट लगवाने का किया आह्वान