Ganesh Chaturthi Celebrated with Grand Feast in Saharsa गणपति को लगाया गया छप्पन भोग, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsGanesh Chaturthi Celebrated with Grand Feast in Saharsa

गणपति को लगाया गया छप्पन भोग

सहरसा के गौतम नगर में गणपति युवा मंडल द्वारा गणेश महोत्सव मनाया गया। रविवार को छप्पन भोग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूजा के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाTue, 2 Sep 2025 02:58 AM
share Share
Follow Us on
गणपति को लगाया गया छप्पन भोग

सहरसा, शहर के गौतम नगर मे गणपति युवा मंडल द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव के दौरान रविवार की देर शाम छप्पन भोग लगाया गया।नगर निगम क्षेत्र के गौतम नगर स्थित संजीव झा पथ में गणेश महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्तिक सिन्हा, दयानंद सिन्हा, कुणाल सिंह, राजा सिंह, राहुल सिंह, पंडित आचार्य विवेक झा, शिवम वर्मा, राणा सिंह, भानु प्रताप सिंह, सानू कुमार, प्रज्ञा आलोक, अभिनव सिन्हा,प्रियांशु सिंह , आदित्य मानस, सुमित सिंह, बादल कुमार, संजू सिंह, सिद्धार्थ सिन्हा, चीकू सिन्हा, अंकित सिन्हा,गोलू सिंह, सूरज वर्मा, दिव्यांशु सिंह, मनजीत झा, गौतम विश्वास, रोशन भगत, प्रेम सिन्हा, शुभ सम्राट, निशांत झा, रौनक, ओम कुमार,आनंद कुमार, सुभंगिनी , माशुम, अंकिता , अदिति , पायल, लाडो आदि सक्रिय हैं।

सोमवार को हवन व मूर्ति विसर्जन किया गया। छप्पन भोग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रध्दालुओं की मौजूदगी रही है। पूजा-अर्चना के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।