Saharsa News: रिटायर्ड शिक्षक हत्याकांड के आरोपी का कोर्ट में सरेंडर
हिन्दुस्तान, सहरसा
Saharsa News: कोसी दियारा क्षेत्र के चिरैया थाना की पुलिस की दबिश के बाद, सेवानिवृत्त शिक्षक हत्याकांड में फरार आरोपी अमरजीत यादव ने सहरसा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। 2025 में साम्हरखुर्द गांव में शिक्षक की हत्या हुई थी। मुख्य आरोपी के खिलाफ नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Saharsa News: सलखुआ, संवाद सूत्र। कोसी दियारा क्षेत्र के चिरैया थाना पुलिस की लगातार दबिश के बाद सेवानिवृत्त शिक्षक हत्याकांड में एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी ने शुक्रवार को सहरसा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। बता दें कि साम्हरखुर्द गांव में 3 जून 2025 की शाम अपराधियों ने सेवानिवृत्त शिक्षक सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी थी। परिजनों ने माधव यादव को मुख्य आरोपी बनाते हुए कुल नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। फरार आरोपी बेगूसराय जिले के रघुनाथपुर गांव का निवासीअमरजीत यादव ने शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। थानाध्यक्ष इंद्रजीत तांती ने बताया फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।


