
फाइलेरिया उन्मूलन हेते रात्रि रक्त संग्रह शुरू
सिमरी बख्तियारपुर में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने दुर्गा स्थान परिसर में निःशुल्क रात्रि रक्त संग्रह शिविर का आयोजन किया। शिविर में 147 लोगों के रक्त के नमूने लिए गए, जिनकी जांच स्थानीय लैब में की जा रही है। यह अभियान फाइलेरिया संक्रमण की पहचान और नियंत्रण में सहायता करेगा।
सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को गति देने के उद्देश्य से सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के मुख्य बाजार स्थित दुर्गा स्थान परिसर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से निःशुल्क रात्रि रक्त संग्रह शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर फाइलेरिया नियंत्रण इकाई, सहरसा की निगरानी में संपन्न हुआ। शिविर में स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों सहित नगर के लोगों का रात में रक्त नमूना संग्रह कर जांच की। विशेषज्ञों के अनुसार रात्रीकाल में लिए गए नमूने फाइलेरिया संक्रमण की सटीक स्थिति बताते हैं। शिविर के दौरान कुल 147 लोगों के रक्त के नमूने लिए गए, जिनकी जांच सिमरी बख्तियारपुर लैबोरेटरी में की जा रही है।
आने वाले दिनों में इन्हीं रिपोर्टों के आधार पर दवा वितरण एवं उन्मूलन कार्यक्रम को और प्रभावी बनाया जाएगा। अभियान में अखिलेश कुमार सिंह (स्वास्थ्य प्रबंधक), कंचन कुमारी भारती (आशा फेसिलेटर), मो. मुख्तार आलम भीभीडीएस, मो. जसीमउद्दीन (लैब तकनीशियन) तथा विनोद कुमार (लैब तकनीशियन) की विशेष भूमिका रही। टीम ने रात में चलाए गए इस विशेष शिविर में लोगों को जागरूक करते हुए रक्त संग्रह की पूरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।अनुमंडलीय अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि ऐसे शिविरों से संक्रमण की पहचान में तेजी आती है और फाइलेरिया मुक्त क्षेत्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति संभव हो पाती है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




