
आपसी विवाद में मारपीट, चार गिरफ्तार
संक्षेप:
सौरबाजार के बैजनाथपुर चौक पर 4 फरवरी की रात दो पक्षों के बीच विवाद के चलते मारपीट हुई, जिसमें पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों में दिनेश कुमार, पवन यादव, हरभजन यादव और अनिल यादव शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
Feb 11, 2026 01:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
सौरबाजार। बैजनाथपुर चौक पर 4 फरवरी की देर रात आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दर्ज मामले में दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक पक्ष के दिनेश कुमार, पवन यादव व हरभजन यादव तथा दूसरे पक्ष के अनिल यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




