शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी
सलखुआ के महादेवमठ गांव में मंगलवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने एक घर को पूरी तरह जलाकर राख कर दिया, लेकिन ग्रामीणों ने समय पर पहुंचकर आग बुझाई और आसपास के घरों को बचा लिया। घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन पीड़ित परिवार को रहने और खाने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

सलखुआ, एक संवाददाता : प्रखंड के सितुआहा पंचायत अंतर्गत महादेवमठ गांव के वार्ड 12 में मंगलवार को अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग की लपटें और धुआं उठता देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते लोगों की तत्परता से आसपास के घरों को बचा लिया गया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। इस अगलगी की घटना में मिथुन सिंह का घर और घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन सहित अन्य सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई। आग लगने के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने और खाने की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को सहायता देने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


