कृषि भवन स्थित ट्रांसफार्मर में लगी आग से रही अफरातफरी

हिन्दुस्तान, सहरसा
Follow us on Google News
share

सहरसा के संयुक्त कृषि भवन परिसर में शनिवार को विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। अग्निशामक टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। कृषि पदाधिकारी ने बताया कि कोई सामान क्षति नहीं हुई और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जा रही है।

कृषि भवन स्थित ट्रांसफार्मर में लगी आग से रही अफरातफरी

सहरसा, नगर संवाददाता। शहर डीबी रोड स्थित संयुक्त कृषि भवन परिसर में शनिवार की दोपहर मुख्य दरवाज़ा पर लगी विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लगने से कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। आग की लपटें देख घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग और विद्युत विभाग को दी गई।आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ हीं देर में आग पर काबू पा लिया गया। विद्युत विभाग के कर्मियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना हुई थी।

लेकिन विभाग के कार्यालय, अभिलेखों या अन्य उपकरणों को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची है। अग्निशमन विभाग की तत्परता से जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। इधर आग की घटना के बाद कृषि कार्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था एवं विद्युत उपकरणों की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।