एक दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति राख
सिमरी बख्तियारपुर के मुख्य बाजार में बुधवार सुबह एक दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने सुधा दूध काउंटर और केक पैलेस को पूरी तरह से जलाकर राख कर दिया। अग्निशामक टीम ने दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। नुकसान का अनुमान 20 लाख रुपये से अधिक है, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।

सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद मुख्य बाजार स्थित पोस्ट ऑफिस के निकट बुधवार की सुबह एक दुकान में आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुधा दूध काउंटर एवं केक पैलेस में लगी आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। पास स्थित एक रेस्टोरेंट को भी आग ने हल्का अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में रखे एक शादी के लिए ऑर्डर का 50 हजार नगद रुपए भी जल गया। आग की तेज लपटों और धुएं को देख आसपास के लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के आगे उनकी कोशिशें नाकाम साबित हुईं।
अग्निशमन विभाग की कार्रवाई
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम दो दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
नुकसान का आकलन
दोनों दुकान पूरी तरह जलकर राख, लाखों का नुकसान: आग इतनी भीषण थी कि जब तक उस पर नियंत्रण पाया गया, तब तक दूध काउंटर एवं पैलेस पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। दुकान में रखे 5 फ्रिज, सीसीटीवी कैमरे संयंत्र, इनवर्टर बैट्री एवं अन्य सामान जलकर राख हो गया। वहीं, बगल का रेस्टोरेंट भी आग की चपेट में आ गया। इस अगलगी में लगभग 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
जांच और सुरक्षा उपाय
शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी: प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, अग्निशमन विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में कुछ समय तक दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
स्थानीय लोगों की मांग
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बिजली व्यवस्था की नियमित जांच कराने और सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। समय रहते अग्निशमन विभाग की तत्परता से बड़ी दुर्घटना टल गई, लेकिन इस घटना ने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


