साक्ष्यों को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा

हिन्दुस्तान, सहरसा
share

सहरसा में जनसेवा एक्सप्रेस की एक बोगी में आग लग गई, जिसमें तीन यात्री झुलस गए। जांच में पता चला कि आग चार्जिंग में लगे एक मोबाइल के फटने से लगी थी। फोरेंसिक साक्ष्यों को जांच के लिए भेजा जाएगा और एक...

साक्ष्यों को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा

सहरसा, निज प्रतिनिधि। जनसेवा एक्सप्रेस की आग लगी बोगी से जुटाए गए साक्ष्यों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। भागलपुर या पटना स्थित फोरेंसिक लैब में मिले साक्ष्यों को छठ पूजा के बाद भेजने का निर्णय लिया गया है। दरअसल, बीते शुक्रवार को अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस में सोनवर्षा कचहरी स्टेशन में आग लग गई थी। आग में बोगी में सफर कर रहे तीन यात्री झुलस गए थे। किसी के हाथ तो किसी के पेट में जख्म पहुंचा था। एक यात्री ने आग में अपना बैग और उसमें रखे सात हजार रुपए नगदी, कपड़े व आधार कार्ड जलने की बात कही थी।

समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योतिप्रकाश मिश्रा के निर्देश पर ट्रेन के सहरसा स्टेशन पहुंचते फोरेंसिक टीम ने जली हुई बोगी का मुआयना करते जांच किया था। जांच में एक जला मोबाइल, बीड़ी के टुकड़े व जले कपड़े, सीट के अवशेष बरामद किए गए थे। जिसे तीन अलग-अलग पन्नी में साक्ष्य के लिए रखते हुए फोरेंसिक टीम ने आरपीएफ को सौंप दिया था। वहीं फोरेंसिक टीम की जांच में इस बात का खुलासा हुआ था कि चार्जिंग में लगा यात्री का मोबाइल फटने से बोगी में आग लगी थी। आग की लपट बोगी संख्या 247271 के सीट संख्या 22 से 25 तक फैल गई थी। इसके बाद एक जख्मी यात्री राम कुमार ने चार्ज में लगे मोबाइल के फटने से आग लगने की बात रेलवे की जांच टीम को बताई थी। यात्री ने कहा था कि सोनवर्षा कचहरी स्टेशन पर ट्रेन के रुकने से आधा घंटा पहले चार्जिंग में मोबाइल लगाए थे। स्थानीय सुपरवाइजरों की कमिटी के अलावा घटना की देर रात ही सहरसा पहुंचकर समस्तीपुर मंडल के सीनियर डीएसओ धर्मेन्द्र कुमार ने भी जांच की थी। आरपीएफ इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ने कहा कि मोबाइल फटने से अमृतसर-सहरसा जनसेवा एक्सप्रेस की एक बोगी में आग लगने का खुलासा हुआ है। बोगी से जुटाए गए साक्ष्यों को भागलपुर या पटना के फोरेंसिक लैब में जांच के लिए छठ पूजा के बाद भेजा जाएगा। कोशिश यह है कि हर स्तर से जांच करा लिया जाय। जनसेवा की बोगी में आग लगने मामले में यात्री पर प्राथमिकी दर्ज: बीते शुक्रवार को जनसेवा एक्सप्रेस की एक बोगी में सोनवर्षा कचहरी स्टेशन पर आग लगने के मामले में एक यात्री पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ने सोनवर्षा कचहरी के स्टेशन मास्टर दिनकर कुमार के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं यात्री के बयान और उपलब्ध साक्ष्य को भी आधार माना है। मधेपुरा के जगदीशपुर निवासी यात्री राम कुमार का मोबाइल फटने से ट्रेन की एक बोगी में आग लगने को उसकी लापरवाही बताई गई है। वहीं आग लगने से यात्रियों की जान पर संकट जैसी बन आई स्थिति का भी हवाला दिया गया है। इस मामले में जांच का जिम्मा सहरसा आरपीएफ पोस्ट के उप निरीक्षक को दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsSaharsa Newsसाक्ष्यों को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा