Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsFilaria Prevention Program Launches in Saharsa on February 10
सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को लेकर टीओटी आयोजित

सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को लेकर टीओटी आयोजित

संक्षेप:

सहरसा में 10 फरवरी से फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम शुरू होगा। इस कार्यक्रम की तैयारी के तहत सदर अस्पताल में ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स का आयोजन किया गया। डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की रणनीतियों पर चर्चा की। सभी नागरिकों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया है।

Jan 13, 2026 12:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share Share
Follow Us on

सहरसा, नगर संवाददाता। फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से लोगों को बचाव और सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिले में दस फरवरी से सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सोमवार को सदर अस्पताल परिसर में ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता करते जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ रविंद्र कुमार ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। डब्ल्यूएचओ के जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ दिलीप कुमार ने बताया कि फाइलेरिया क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होने वाली संक्रामक बीमारी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सरकार द्वारा चलाए जा रहे सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के तहत आशा और आंगनवाड़ी सेविकाएं घर-घर जाकर मुफ्त में डीईसी और अल्बेंडाजोल, आईवरमेक्टिन की दवा खिलाएंगी। प्रत्येक नागरिक को इस कार्यक्रम में भाग लेकर स्वयं और अपने परिवार को हाथी पांव एवं फाइलेरिया जैसे घातक बीमारी से सुरक्षित रखना चाहिए। सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का आयोजन जिले के सभी प्रखंड सहित अर्बन क्षेत्र में कराई जाएगी अभियान के दौरान 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और गंभीर रोगों से पीड़ित व्यक्ति को छोड़कर बाकी सभी को दवा खिलाई जाएगी।कार्यक्रम में भीबीडी कंसल्टेंट राजेश कुमार, भीडीसीओ प्रवीण कुमार, शशिकांत कुमार, राकेश कुमार, पिरामल डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रिपुंजय, आलोक कुमार सहित अन्य मौजूद थे।