
सड़क हादसा: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
सहरसा में एक सड़क दुर्घटना में 65 वर्षीय जगन्नाथ महतो की मौत हो गई। बाइक से टकराने के बाद उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां महतो को मृत घोषित कर दिया...
कहरा, एक संवाददाता। सहरसा - सिमरी बख्तियारपुर मुख्य मार्ग में चैनपुर नीलकंठ चौक के समीप मंगलवार सुबह एन एच 107 सड़क पर बाइक की ठोकर से एक अधेर की मौत हो गयी। वहीं सड़क दुर्घटना में बाइक सवार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार चैनपुर निवासी जगन्ननाथ महतो (65 वर्ष) मंगलवार सुबह स्थानीय नीलकंठ चौक के समीप गया था। तभी बी आर 43 एडी 4859 नंबर की बाइक से धक्का लगा। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार भी बुरी तरह जख्मी हो गया। बाइक सवार भी चैनपुर निवासी बताया जा रहा है। जानकारी मिलते ही बनगांव पुलिस द्वारा स्थल पर पहुंच दोनों को इलाज के लिए बरियाही अस्पताल ले जाया गया।

जहां चिकित्सक द्वारा जख्मी जगन्नाथ महतों को मृत घोषित कर दिया गया । वहीं सिर गंभीर रूप से जख्मी हुए बाइक सवार को बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर किया गया। बनगांव पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत हुए अधेर की शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करवा परिजन को सौंप दिया गया है।इधर अधेर की मौत से परिजन में मातम व्याप्त है। बनगांव थानाध्यक्ष हरिशचन्द्र ठाकुर ने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


