नयी तकनीक का उपयोग करें किसान
सिमरी बख्तियारपुर। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन परिसर में मंगलवार को...

सिमरी बख्तियारपुर। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन परिसर में मंगलवार को रबी महाअभियान 2023 प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण का आयोजन किया गया।
जिसका उद्घाटन सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड प्रमुख शवनम कुमारी, अंचलाधिकारी खुशबू कुमारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी आनंद चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख ने कही कि रबी महाअभियान के माध्यम से प्रखंड के किसानों को नव तकनीक आधारित खेती करने की नवीनतम जानकारी मिलती है। अंचलाधिकारी ने कही कि हमारा देश क़ृषि प्रधान देश है। कृषि के क्षेत्र में हम कैसे उन्नति करें, इसके लिए कृषि वैज्ञानिक के तकनीक को अपना कर किसान अधिक उपज एवं मुनाफा सकते है। सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए लाभकारी योजना भी चलाई जा रही है। वहीं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने कहा कि कृषि विभाग किसानों के नवीनतम तकनीक आधारित कृषि कार्य किए जाने के लिए समर्पित है। वहीं मंडल भारती कृषि वैज्ञानिक
कृषि महाविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक राहुल कुमार रौशन, अरशद अनवर एवं बिपिन बिहारी ने रबी महाअभियान के तहत किसानों को प्रशिक्षण देते हुए वैज्ञानिक विधि से खेती करने की विभिन्न विधियों को विस्तार से बताया। उन्होंने किसानों को मिट्टी जांच करने की सलाह दी। इन लोगों ने कहा कि वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने से अधिक उपज होती है। समय पर खाद पानी एवं कीटनाशक छिड़काव के संबंध में भी बताया गया। जिरो टिलेज गेहूं, मसूर, सरसों, खेसारी, मूंग एवं अरहर की खेती की विस्तार से जानकारी दी एवं लक्ष्य से अवगत कराते हुए जैविक उर्वरक के प्रयोग की सलाह दी। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी जयनारायण झा, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक मनोज कुमार, उप परियोजना निदेशक राजेश सिन्हा, उप सहायक निदेशक फार्म क्षेत्र डॉ ऋृषि नंदन, सहायक तकनीकी प्रबंधक इंद्रपाल सिंह, बिवेक कुमार सौरभ सहित अन्य ने भाग लिया।
