
एफआर नहीं कराने वाले किसान दो हजार से होंगे वंचित
सहरसा में किसान जो पीएम किसान सम्मान योजना के तहत रजिस्ट्री नहीं कराएंगे, उन्हें दो हजार रुपये की राशि नहीं मिलेगी। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री और ईकेवाईसी कराना अनिवार्य है। अब तक 27 हजार किसानों ने रजिस्ट्री कराई है, जबकि 1 लाख 30 हजार का ईकेवाईसी हो चुका है।
सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसान पीएम किसान सम्मान योजना तहत दो हजार रुपये से वंचित हो जायेंगे। जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि पीएम किसान सम्मान योजना तहत हर चार महीने पर दो हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से राशि दी जा रही है। ऐसे सभी लाभुको को फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। डीएओ ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना तहत दो हजार प्राप्त करने वाले किसानों को हर हाल में फार्मर रजिस्ट्री व ईकेवाईसी करा लेना है। अन्यथा ऐसे में विभाग द्वारा लाभ से वंचित कर दिया जाएगा। पीएम किसान सम्मान राशि नहीं मिलने पर किसान स्वयं जिम्मेदार होंगे।
जिले में 2 लाख 28 हजार 185 किसान पीएम किसान सम्मान योजना के लाभुक है। जिसमें लगभग 20 हजार किसानों ने ही फार्मर रजिस्ट्री कराया है। डीएओ ने बताया कि ग्री स्टैक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों में प्रगति लाने हेतु मिशन मोड में कैम्प आयोजित लाभान्वित किसानों का अंचल द्वारा फार्मर रजिस्ट्री एवं कृषि विभाग द्वारा ईकेवाईसी काम जोरों पर है। जिला पदाधिकारी के पर्यवेक्षण एवं नियुक्त मजिस्ट्रेट, सहायक निदेशक, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। जिले में अबतक 27 हजार फार्मर रजिस्ट्री हुई : जानकारी अनुसार जिले में अब तक लगभग 27 हजार किसानों का फार्मर रजिस्ट्री किया गया है। जबकि 1 लाख 30 हजार का ईकेवाईसी किया जा चुका है। अभी कैम्प में फार्मर रजिस्ट्री व ईकेवाईसी किया जाएगा। किसान जल्द करा ले जमाबंदी : फार्मर रजिस्ट्री में हजारों किसान के नाम पर जमाबंदी नहीं होने से एफआर नहीं हो रहा है। डीएओ ने कहा कि ऐसे किसान जल्द ही वंशावली के आधार पर जमाबंदी करा ले। दूसरे चरण तहत 18 जनवरी 21 जनवरी तक : डीएओ ने बताया कि प्रथम चरण में ही सभी लाभान्वित किसानों का एफआर कर लेना है। लेकिन इसके बाद भी दूसरे चरण तहत 18, 19 , 20 व 21 जनवरी को भी कैम्प आयोजित किया जान है। बाक्स में तीन कृषि सलाहकार का किया गया वेतन स्थगित सहरसा। फार्मर रजिस्ट्री व ईकेवाईसी कार्य में लापरवाही बरतने वाले जिले के तीन कृषि सलाहकार का वेतन स्थगित कर दिया गया है। डीएओ ने बताया कि प्रतिनियुक्त पदाधिकारी के रिपोर्ट पर सोनवर्षा के कृषि सलाहकार नवीन कुमार, मंगुवार कृषि सलाहकार रोहित कुमार एवं सिरादेय के कृषि सलाहकार अनिल कुमार साह का वेतन तत्काल स्थगित कर स्पष्टीकरण पूछा गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




