Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsFamily Protests with Hunger Strike for Justice in Ayush Anand s Mysterious Death
मौत मामले की जांच को लेकर आमरण अनशन शुरू

मौत मामले की जांच को लेकर आमरण अनशन शुरू

संक्षेप:

सत्तरकटैया में आयुष आनंद की संदिग्ध मौत की जांच की मांग को लेकर उसके परिवार ने आमरण अनशन शुरू किया है। पिता संजय सिंह और मां नीतू सिंह ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, उनका अनशन जारी रहेगा।...

Sep 17, 2025 04:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share Share
Follow Us on

सत्तरकटैया, एक संवाददाता। बीते दिनों सदर थाना क्षेत्र में हुई आयुष आनंद की संदिग्ध मौत की जांच और मामले के उद्भेदन की मांग को लेकर पीड़ित परिवार ने सोमवार से सिहौल में आमरण अनशन शुरू कर दिया। मृतक आयुष आनंद के पिता संजय सिंह और मां नीतू सिंह ने इकलौते पुत्र की मौत की गुत्थी सुलझाने की मांग करते हुए कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। अनशन स्थल पर स्थानीय ग्रामीण भी पहुंचे और परिवार को समर्थन देते हुए घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।