Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsFamily Planning Program Meeting Held in Simri Bakhtiyarpur for Male Sterilization and Filariasis Elimination
बनमा में पुरुष नसबंदी पखवारा को सफल बनाने को ले हुई बैठक

बनमा में पुरुष नसबंदी पखवारा को सफल बनाने को ले हुई बैठक

संक्षेप:

सिमरी बख्तियारपुर में बीडीओ गुलशन कुमार झा की अध्यक्षता में परिवार नियोजन कार्यक्रम की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 21 से 27 नवम्बर तक दंपत्ति संपर्क सप्ताह की योजना और 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक परिवार नियोजन सेवाओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही फाइलेरिया उन्मूलन के लिए नाइट ब्लड सर्वे भी आयोजित किया जाएगा।

Nov 22, 2025 12:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share Share
Follow Us on

सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमा ईटहरी प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को बीडीओ गुलशन कुमार झा की अध्यक्षता में परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत पुरूष नशबंदी पखवारा एवं फाइलिनियां उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत नाइट ब्लड सर्वे के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रखंड समन्वयक समिति की बैठक आयोजन की गई। जिसमें 21 नवम्बर से 27 नवम्बर तक दंपत्ति संपर्क सप्ताह चलने वाली पखवारा को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। इस दौरान कहा गया कि दंपत्ति संपर्क सप्ताह में आशा कार्यकर्ता के द्वारा दंपत्तियों से मिलकर परिवार नियोजन के साधन लेने के इच्छुक लाभार्थियों की सूची तैयार किया जाएगा। वहीं 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक परिवार नियोजन सेवा दी जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही पदाधिकारी ने कहा कि पुरूष नसबंदी पखवारा को सफल बनाने के लिए रात्रि चौपाल, परिवार नियोजन ग्राम चौपाल कार्यक्रम सहित कई अन्य प्रकार से जागरूकता अभियान चला कर इस सेवा के लिए लोगों को प्रोत्साहित करें। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत प्रखंड के दो गांव में नाइट ब्लड सर्वे होना है। जिसमें पहला गांव पहलाम गांव में 25 नवम्बर से 28 नवम्बर तक तथा दूसरा घोड़दौर गांव में 1 दिसम्बर से 4 दिसम्बर तक कार्यक्रम किया जाना है। इस कार्यक्रम में 20 साल से उपर उम्र के 300 लोगों का जांच किया जाना है। इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक मो महबूब आलम, पीएसआई इंडिया के जिला प्रबंधक मासूम इकबाल सहित अखिलेश कुमार, विनोद कुमार शर्मा, संतोष कुमार वर्मा, गोपाल कुमार झा, जीविका के बीपीएम अनुपम आनंद व अन्य कर्मी मौजूद रहे।