मोबाइल जांच कर दुष्कर्म कांड में न्याय की गुहार
सहरसा में संतोष यादव के भाई सचिन ने एसपी को आवेदन देकर फर्जी आरोपों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि 13 मई को एक घटना में पीड़िता के माता-पिता ने उनके भाई को फंसाने की कोशिश की। आवेदक ने न्याय की गुहार लगाई है और एसपी ने मामले की सही जांच का आश्वासन दिया है।

सहरसा, नगर संवाददाता। नवहट्टा थाना कांड संख्या-85/26 में फर्जी तरीका से नामजद आरोपी बनाने एवं सभी साक्ष्यों की अनदेखी करते हुए शुरू की गई कुर्की जप्ती पर रोक लगाने की मांग को लेकर एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
आवेदक की जानकारी
मामले में अभियुक्त बनाए गए संतोष यादव के भाई सचिन ने आवेदन देकर बताया कि 13 मई की दोपहर में मक्का के खेत में कांड संख्या-85/26 के पीड़िता साथ गांव के ही अमरजीत कुमार व दिवाना कुमार के साथ आपत्तिजनक अवस्था में थी। हल्ला के बाद मेरा भाई संतोष सहित अन्य लोग पहुंचे थे। जिस दौरान दोनों निःवस्त्र अवस्था में भागने में सफल रहा। इसी को लेकर मेरे भाई अन्य लड़के के साथ पीड़िता को पकड़कर पुछताछ किया। जिसका विडियो भी बनाया गया।
मामले का विकास
घटना के बाद अमजीत कुमार कॉल करके इस विषय में बात किया और घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया। आवेदक ने बताया वर्तमान मुखिया पति प्रभाकर कुमार उर्फ कुंवर यादव से चुनाव को लेकर अनबन रहता है। इसलिए यह मौका मिलते ही पीड़िता के माता-पिता को बहला फुसला कर मेरे भाई संतोष कुमार एवं श्रवण कुमार, धनिक कुमार को फंसाया गया। इससे पूर्व भी बदले के नियत से पीड़िता के मां द्वारा मुखिया पति के कहने पर तत्कालीन कैदली पंचायत के उप मुखिया आदि के खिलाफ कई गलत आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। बाद में सभी निर्दोष साबित हुए।
न्याय की गुहार
आवेदक ने पुलिस द्वारा जब्त मोबाइल फोन में दर्ज बातचीत के रिकार्डिंग सहित अपने स्तर से जांच पड़ताल कर मामले में न्याय की गुहार लगाई है।इधर आवेदक के अनुसार एसपी ने मामले में सही जांच का आश्वासन दिया है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


