बच्चों ने मौसम सूचना केंद्र पहुंच मौसम संबंधित ली जानकारी

Feb 27, 2026 01:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share Share
Follow Us on

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सहरसा के 120 छात्रों ने मंडन भारती कृषि महाविद्यालय का शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को कृषि, विज्ञान और पर्यावरण से जुड़ी जानकारी देना था। छात्रों ने टमाटर केचप बनाने की प्रक्रिया, सॉइल और एंटोमोलॉजी प्रयोगशाला का दौरा किया और 'बेस्ट यूज ऑफ़ वेस्ट' की पहल के बारे में सीखा।

बच्चों ने मौसम सूचना केंद्र पहुंच  मौसम संबंधित ली जानकारी

सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पीएम श्री केंद्रीय विदयालय सहरसा के कक्षा 3 से 7 के कुल 120 छात्र- छात्राओं ने मंडन भारती कृषि महाविद्यालय का शैक्षिक भ्रमण किया।प्राचार्या मोनिका पांडेय ने यात्रा के प्रारंभ में बस को हरी झंडी दिखाई।। नई शिक्षा नीति 2020 के अनुपालन में पीएम श्री योजना के अंतर्गत इस प्रकार की गतिविधियों के आयोजन का प्रावधान है। इसके अंतर्गत छात्र- छात्रा भ्रमण के माध्यम से जीवनोपयोगी ज्ञानार्जन करते हैं। तथा अनेक भौगोलिक ,सामाजिक, एवं पारिस्थितिकी संबंधी ज्ञान को आत्मसात करते हैं। सभी छात्र-छात्रा कृषि महाविद्यालय पहुंचकर विद्यालय के प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत हो गए। इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को कृषि, विज्ञान एवं पर्यावरण से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।

महाविद्यालय पहुंचने पर विद्यार्थियों ने सबसे पहले टमाटर केचप बनाने में उपयोग होने वाले उपकरणों को देखा और सीखा कि किस प्रकार मशीनों के माध्यम से केचप तैयार किया जाता है। इसके पश्चात बच्चों ने सॉइल लेबोरेटरी तथा एंटोमोलॉजी प्रयोगशाला का भ्रमण किया, जहां उन्होंने विभिन्न प्रकार के संरक्षित कीट नमूनों को देखा और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। महाविद्यालय की प्राचार्या अरुणिता ने विद्यार्थियों को ‌बेस्ट यूज ऑफ़ वेस्ट” की अनोखी पहल के बारे में बताया। उन्होंने समझाया कि किस प्रकार विद्यालय के कचरे एवं गोबर से कम्पोस्ट तैयार की जाती है। बच्चों ने मौसम सूचना केंद्र में भी जाकर मौसम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। भ्रमण दल का नेतृत्व विद्यालय के शिक्षक मुकेश कुमार, प्रकाश कुमार सिंह, भवेश कुमार,सत्येंद्र कुमार,अमृत सिंह, लीना डागर, शैफाली शर्मा, निकिता श्रीवास आदि प्राथमिक विभाग के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।