अभियंत्रण महाविद्यालय अंतर्गत भूकंप सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Feb 14, 2026 01:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share Share
Follow Us on

सहरसा के अभियंत्रण महाविद्यालय में भूकंप सुरक्षा और जागरूकता हेतु एक तकनीकी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में छात्रों को आपदा के समय अपनी सुरक्षा और दूसरों की सहायता के लिए आवश्यक कौशल सिखाए गए। एनडीआरएफ के अधिकारियों ने मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया, जिसमें 200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

अभियंत्रण महाविद्यालय अंतर्गत भूकंप सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अभियंत्रण महाविद्यालय, सहरसा अंतर्गत भूकंप सुरक्षा एवं इससे संबंधित जागरूकता हेतु एक तकनीकी कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत भूकंप जैसी आपदा आने के समय किसी भी व्यक्ति द्वारा स्वयं की सुरक्षा एवं कमजोर सरंरचनाओं के क्षतिग्रस्त हो जाने से उसके अंदर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित रूप से बाहर निकालने अर्थात उनके बचाव हेतु की जाने वाली त्वरित प्रतिक्रिया से संबंधित पूर्वाभ्यास की जानकारी दी गई। डीएम के निदेशानुसार जिला आपदा प्रबंधन शाखा से सहयोग से आयोजित कराया गया। कार्यक्रम को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के एनुएल मोबलाइजेशन एक्साइज के रूप में चिह्नित किया जाता है।

सक्रिय रूप से एनडीआरएफ बिहटा एवं एनडीआरएफ सहरसा की कंपनी द्वारा मॉक ड्रिल का डेमो दिया गया। कार्यक्रम में सहयोग हेतु बिहार अग्निशमन सेवा एवं बिहार स्वास्थ्य सेवा के स्थानीय अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति रही। अभियन्त्रण महाविद्यालय एवं राजकीय पॉलीटेक्निक सहरसा दोनो संस्थान से लगभग 200 से ज्यादा की संख्या में छात्र- छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर इस कार्यक्रम का लाभ उठाया एवं आपदा से बचाव हेतु उनके द्वारा जीवन रक्षा के विभिन्न कौशल की जानकारी प्राप्त की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला आपदा प्रभारी उदय प्रताप सिंह,, प्राचार्य महोदय प्रो डॉ रामचंद्र प्रसाद, नोडल पदाधिकारी मिथिलेश कुमार, एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर ज्योति कुमार झा, एनडीआरएफ सुदामा पाठक, दोनो कंपनियों के लगभग 30 से ज्यादा जवान उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।