लगातार तीसरी बार एपीआई सदस्य बने डॉ विनय कु सिंह
सहरसा। डॉ विनय कुमार सिंह (एमडी, मेडिसिन) को लगातार तीसरी बार एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया बिहार चैप्टर के जोनल मेम्बर के रूप में वर्ष 2025 के लिए चुना गया है। चिकित्सकों ने उन्हें इस उपलब्धि पर...

सहरसा। एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया बिहार चैप्टर जोनल मेम्बर के रूप में लगातार तीसरी बार डॉ विनय कुमार सिंह ( एमडी, मेडिसिन ) को वर्ष 2025 के लिए चयन किया गया है। आईएमए अध्यक्ष डॉ विनय कुमार सिंह को
एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया बिहार चैप्टर तहत कोसी क्षेत्र का जोनल मेम्बर के रूप में चयन होने पर चिकित्सक क्षेत्र के लिए जहां बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। वहीं लगातार चयन पर चिकित्सको ने हर्ष व्यक्त करते डा विनय कुमार सिंह को बधाई दी। अन्य चिकित्सक के अनुसार यह पहली बार होगा जब डा विनय कुमार सिंह को लगातार तीसरी जोनल मेम्बर के रूप में चयन किया गया है।
एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया बिहार चैप्टर के तहत हर वर्ष अधिवेशन आयोजित किया जाता है। जिसमें नए-नए शोध की जानकारी दी जाती है। जिससे डाक्टर नये शोधप्ररक जानकारी प्राप्त कर मरीजों का बेहतर इलाज करते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।