Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsDomestic Dispute Leads to Tragic Suicide of Woman in Saharsa
घरेलू विवाद में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

घरेलू विवाद में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

संक्षेप:

सहरसा के खजुरहा महादलित टोला में घरेलू विवाद के चलते 30 वर्षीय ममता देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति से घर लौटने की जिद करने पर पति के मना करने से वह गुस्से में आ गई। इस घटना से परिवार में...

Wed, 17 Sep 2025 03:52 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share Share
Follow Us on

सहरसा, हिटी। सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के खजुरहा महादलित टोला में घरेलू विवाद को लेकर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान खजुरहा गांव निवासी मुकेश सादा की 30 वर्षीय पत्नी ममता देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतका अपने परदेश में रहकर मजदूरी करने वाले पति से घर लौटने की जिद कर रही थी। पति द्वारा मना करने पर उसने गुस्से में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। मृतका अपने पीछे पति और तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घटना की सूचना पर डीएसपी सिमरीबख्तियारपुर मुकेश ठाकुर, इंस्पेक्टर मो सुजाउद्दीन व सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि मृतका के परिजनों के आवेदन पर यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।