ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसाडीएलएसए सचिव ने मंडल कारा का किया निरीक्षण

डीएलएसए सचिव ने मंडल कारा का किया निरीक्षण

सहरसा | एक संवाददाता जिला जज विनोद कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार मंडल कारा

डीएलएसए सचिव ने मंडल कारा का किया निरीक्षण
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाWed, 16 Jun 2021 05:41 AM
ऐप पर पढ़ें

सहरसा | एक संवाददाता

जिला जज विनोद कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार मंडल कारा के 761 बंदियों का टीकाकरण कराया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि रंजन की देखरेख में बंदियों का टीकाकरण कराया गया। जो बंदी फिलहाल कारा भेजे गए है उनका टीकाकरण बाद में कराया जाएगा।

सचिव रवि रंजन ने शेष बंदियों के टीकाकरण कराने का निर्देश कारा अधीक्षक को देते हुए कहा है एक भी बंदी टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रखते हुए मंडल कारा में एहतियात बरतने वाले विधि व्यवस्था का जायजा लिया। मंडल कारा में ऑक्सीजन सिलेंडर, दवा आइसोलेशन वार्ड सहित अन्य व्यवस्था दुरुस्त पाई गई। लेकिन सामुदायिक किचेन की स्थिति जर्जर मिली। उन्होंने ं सभी बंदियों का शत प्रतिशत टीकाकरण करवाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मंडल काराधीक्षक सुरेश चौधरी सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सहायक पवन कुमार अन्य थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें