ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसाजिला विधिवेत्ता संघ का चुनाव 10 जून को

जिला विधिवेत्ता संघ का चुनाव 10 जून को

सहरसा, विधि संवाददाता। जिला विधिवेता संघ 22/24 का चुनाव 10 जून को होगा। यह निर्णय

जिला विधिवेत्ता संघ का चुनाव 10 जून को
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाMon, 23 May 2022 12:41 AM
ऐप पर पढ़ें

सहरसा, विधि संवाददाता। जिला विधिवेता संघ 22/24 का चुनाव 10 जून को होगा। यह निर्णय चुनाव कमेटी के संयोजक गणेश चंद्र झा एवं सदस्य विनय कुमार सिंह बिंदेश्वरी प्रसाद यादव एवं अवधेश वर्मा ने बैठक में लिया है। कमेटी ने फाइनल मतदाता सूची का भी प्रकाशन कर दिया है।

चुनाव के लिए नॉमिनेशन की तिथि 26 मई से 28 मई तक सुबह 8 बजे से दोपहर एक बजे दिन तक तय की गई है । वही नाम वापसी 30 मई को की जा सकती है। बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव पद के उम्मीदवारों के लिए नामांकन शुल्क 2500 रुपए, कोषाध्यक्ष संयुक्त सचिव एवं सहायक सचिव के लिए 1500 एवं कार्यकारिणी सदस्य पुस्तकालय सदस्य निगरानी सदस्य वरीय कार्यकारिणी सदस्य के लिए 1000 रुपए निर्धारित किए गए हैं। बैठक में कमेटी द्वारा चयनित सहयोगी सदस्य शिवेन्द्र्र झा, शक्ति नाथ मिश्रा, रणधीर कुमार सिन्हा, अवधेश कुमार सिंह, नैयर आलम, कामेश्वर प्रसाद, राजकुमार, अभय कुमार सिंह एवं उपेंद्र झा उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें