लघु सिंचाई प्रमंडल कार्यपालक अभियंता के एक दिन का वेतन स्थगित

Apr 08, 2026 12:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

सहरसा में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई, जिसमें डीएम ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। लघु सिंचाई प्रमंडल के अभियंता अनुपस्थित रहे, जिससे योजनाओं की समीक्षा नहीं हो सकी। डीएम ने उर्वरक की उपलब्धता और वितरण की जांच के निर्देश दिए, साथ ही कृषि महाविद्यालय प्राचार्य को अगली बैठक में उपस्थित रहने को कहा।

लघु सिंचाई प्रमंडल कार्यपालक अभियंता के एक दिन का वेतन स्थगित

सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते डीएम ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी लेते आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में लघु सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जिसके कारण उनके क्षेत्राधीन योजनाओं की समीक्षा नहीं हो पाई। डीएम द्वारा इस संबंध में खेद प्रकट करते हुए स्पष्टीकरण तथा 7 अप्रैल का वेतन स्थगित करने का निदेश दिया। वहीं सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण एवं सहायक निदेशक (शष्य), जि विपणन पदाधिकारी से प्रतिवेदन समर्पित नहीं करने पर भी स्पष्टीकर हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देते बताया गया कि गरमा मौसम में मूंग का आच्छादन 36000.00 हेक्टेयर में होता है। यहाँ पर किसान गेहूं की कटाई के उपरान्त ही मूंग की खेती करते हैं बाद में इसकी खेत में जुताई कर हरी खाद के रूप में प्रयोग करते हैं।वर्तमान में जिलान्तर्गत उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। वर्तमान में 112038 बैग यूरिया, 84954 बैग डीएपी, 45692 बैग एमओपी, 73664 बैग एना पीके एवं 10709 बैग एसएसपी उपलब्ध है। डीएम द्वारा निर्देशित किया गया कि जिला में उर्वरक के परिचालन, वितरण, भंडारण एवं बिक्री के संबंध में समय समय पर संबंधित उर्वरक निरीक्षक द्वारा जांच कराया जाय एवं कृशकों को उचित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराया जाय।बांध के अन्दर के किसी गाँव का चयन कर प्रत्येक बुधवार को करें प्रचार प्रसार : जिला उद्यान कार्यालय द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न अवयवों में प्राप्त लक्ष्य की शत् प्रतिशत् उपलब्धि कर ली गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 का लक्ष्य अद्यतन अप्राप्त है। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बांध के अन्दर के किसी गाँव का चयन कर प्रत्येक सप्ताह के बुधवार को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं किसानों को उद्यानिक फसलों का प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करें।कृषि महाविद्यालय प्राचार्य बैठक में स्वयं नहीं हुई उपस्थित : प्राचार्य, मंडन भारती कृषि महाविद्यालय, अगवानपुर के द्वारा स्वयं बैठक में नहीं रह कर प्रतिनिधि को बैठक में भाग लेने हेतु भेजा गया। जिला पदाधिकारी द्वारा इस खेद प्रकट करते हुए आगामी बैठक में स्वयं प्राचार्य, मंडन भारती कृषि महाविद्यालय, अगवानपुर को अद्यतन प्रतिवेदन के साथ भाग लेने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जिला में जलवायु अंतर्गत गेहूं, धान एवं मक्का के अलावे कौन-कौन सी फसल की खेती किसानों के लाभप्रद होगी का विस्तृत प्रतिवेदन 1 सप्ताह में उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।जिले में औसत वर्षापात 8.30 मिमी : जिला सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी प्रखंडों में वर्षांमापी यंत्र कार्यरत है। 1 से 4 अप्रैल तक औसत वर्षापात 8.30 मिमी है।बैठक में आत्मा, गव्य, उधोग, पशुपालन, सिंचाई, विद्युत सहित अन्य विभागों की समीक्षा की गई। बैठक में सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।