नाला विवाद में मारपीट, महिला सहित दो घायल

Mar 02, 2026 01:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

सौरबाजार के चकला गांव में सरकारी नाले में पानी बहाने को लेकर विवाद हुआ, जिसमें एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। पीड़ित जवाहर राम ने आरोप लगाया कि पड़ोसी रम्भू यादव और गुड्डू यादव ने मारपीट की और जातिसूचक गालियाँ दीं। थानाध्यक्ष ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की पुष्टि की।

नाला विवाद में मारपीट, महिला सहित दो घायल

सौरबाजार। बैजनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकला गांव में सड़क किनारे बने सरकारी नाले में पानी बहाने को लेकर विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। पीड़ित जवाहर राम ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि पड़ोसी रम्भू यादव व गुड्डू यादव ने विरोध करने पर मारपीट व जातिसूचक गाली दी। थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।