Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsDevotees Gather for Grand Worship of Goddess Kali During Diwali in Saharsa
शहर सहित जिले में मां काली की आराधना में जुटे श्रद्धालु

शहर सहित जिले में मां काली की आराधना में जुटे श्रद्धालु

संक्षेप:

सहरसा में दीपावली की रात से मां काली की पूजा शुरू हो गई है। विभिन्न स्थानों पर भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। पूजा अर्चना के साथ भजन संध्या और विशेष प्रसाद छप्पन...

Wed, 22 Oct 2025 12:03 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share Share
Follow Us on

सहरसा हिन्दुस्तान संवाददाता। दीपावली की देर रात से मां काली की आराधना में श्रद्धालु जुटे हुए हैं। जिले में विभिन्न जगहों सहित शहर के नयाबाजार व रिफ्यूजी चौक पर बनाई गई भव्य काली सहित विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा का सोमवार की देर रात से प्राण प्रतिष्ठा पूजा अर्चना की जा रही है। वहीं चांदनी चौक सहित अन्य जगहों पर स्थापित मां काली की पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। दीपावली की देर रात तक हुई पूजा के बाद मंगलवार की सुबह से ही मां काली के दर्शन के लिए काली मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के मत्स्यगंधा स्थित रक्त काली मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की टोली पहुंचनी शुरू हो गयी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शहर के चांदनी चौक स्थित काली मंदिर में मां काली के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचते रहे। मां काली की पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की टोली देर शाम तक जुटी रही। वहीं प्रधान डाकघर परिसर में स्थित मां काली मंदिर में देवी मां काली को प्रसाद का भोग लगाया गया। जिसे श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। शहर के नया बाजार स्थित मां काली मंदिर में देवी मां काली की प्रतिमाओं को स्थापित किया गया है। कई कार्यक्रम किया जाएगा। रिफ्यूजी चौक सह सुभाष चौक पर भी मां काली सहित कई देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना जारी है। मंगलवार को पूजा-अर्चना प्रसाई वितरण के साथ भजन संध्या आयोजित की गई। वहीं बुधवार को विशेष प्रसाद छप्पन भोग आयोजन किया जाएगा गुरूवार को खीर भंडारा, तथा शुक्रवार को माता के प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। कार्यक्रम में मां काली पूजा समिति अध्यक्ष राजू सिंह, उपाध्यक्ष साधू यादव, सचिव मनोज यादव, कोषाध्यक्ष संजय सिंह माया, उप कोषाध्यक्ष श्यामसुंदर सिंह, धीरेन्द्र सादा उर्फ पप्पू, राजेश टूनटून यादव, मनीष कुमार, विमलेश झा, पंडित नीलाम्बर झा, सहित अन्य जुटे हुए हैं।