Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsDevotees Celebrate Kali Puja with Festivities and Offerings in Chainpur
भक्तिमय माहौल में की जा रही मां काली की पूजा अर्चना

भक्तिमय माहौल में की जा रही मां काली की पूजा अर्चना

संक्षेप: दीपावली के अवसर पर चैनपुर के आदि एवं नयी काली स्थान में श्रद्धालुओं ने मां काली की विशेष पूजा की। चार दिवसीय मेले में विभिन्न दुकानों का आयोजन हुआ। बलि प्रदान की गई। पुलिस गस्त तेज कर दी गई है ताकि...

Wed, 22 Oct 2025 12:05 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share Share
Follow Us on

कहरा, एक संवाददाता। दीपावली के अवसर पर चैनपुर स्थित आदि एवं नयी काली स्थान में श्रद्धालुओं द्वारा भक्तिमय माहौल में मां काली एवं अन्य देवी देवताओं की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। सोमवार के रात आदि शक्ति माँ काली के जन्मोत्सव के बाद से पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का ताँता सा लगा हुआ है। यह बतादें कि चैनपुर स्थित आदि काली स्थान में डेढ़ सौ वर्ष पूर्व गांव के ही कुजिलवार वंश के साधक द्वारा कलकत्ता स्थित दक्षिणेश्वर काली की पिण्ड लाकर यहां स्थापित किया गया था। इस आध्यात्मिक स्थल का सिद्ध पीठ के रूप मान्यता है। यहां पूजा अर्चना के लिए वर्ष भर श्रद्धालुओं का ताँता सा लगा रहता है।

ऐसी मान्यता है कि अभी तक कोई भी श्रद्धालु यहां माँ के दरवार से निराश होकर वापस नहीं लौटा है। चैनपुर स्थित आदि काली एवं नयी काली स्थान दोनों पूजा स्थल परिसर में सोमवार के शाम चार दिवसीय मेला की शुरुआत की गयी। पूजा स्थल पर आयोजित मेला में मिठाई, महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधन, फर्नीचर सहित बच्चों के लिए भी अन्य दर्जनों दुकान लगाया गया है। बलि प्रदान आज :—आदि काली स्थान चैनपुर में आज शुकराति के अवसर पर बुधवार को भैंसा एवं सेकड़ों की संख्या में छागर की बलि दी जाएगी।जबकि नयी काली स्थान में सिर्फ सेकड़ों की संख्या में छागर की बलि दी जाएगी। आदि काली स्थान में एक भैंसा पुरा ग्रामीण (मेला समिति ) की ओर से बलि दिया जाता है। मनोकामना पूर्ण हुए दुर - दुर से आए श्रद्धालुओं द्वारा यहां आकर भैंसा एवं छागर की बलि दिलाया जाता हैं। आदि काली पूजा समिति केअध्यक्ष भूवंकर ठाकुर, सचिव उज्वल ठाकुर,कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार झा के अनुसार इस दिखावटी युग में क्षेत्र में विलुप्त सा हो रहे नाटक परम्परा को पुनः जीवित करने के लिए सोमवार के रात कंस वध एवं मंगलवार के रात ऐतिहासिक नाटक कपाल कुंडला का मंचन किया गया। बुधवार के रात बाहर से आए दर्शकों के मनोरंजन के लिए कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी। वहीं नीलकंठ काली पूजा समिति अध्यक्ष मुन्ना ठाकुर के अनुसार यहां भी दशकों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। पुलिस गस्ती तेज —शांतिपूर्ण माहौल में काली पूजा सम्पन्न करवाने के लिए बनगांव पुलिस द्वारा पुलिस गस्त तेज कर दी गयी है। बनगांव थानाध्यक्ष पु. नि. हरिशचन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस बल एवं बीएसएफ जवानों के द्वारा लगातार मेला सहित क्षेत्र में सघन गस्ती की जा रही है। काली पूजा में विदेश एवं देश के विभिन्न भागों में सेवा दे रहे सभी ग्रामीण भी गांव आ माँ काली की पूजा अर्चना कर एक दुसरे से मिल मेला का आनन्द ले रहे हैं। यहां आयोजित चार दिवसीय काली पूजा को लेकर गांव सहित क्षेत्रीय श्रद्धालुओं में भक्तिमय माहौल ब्याप्त है।