बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट तहत होगा विकास
सहरसा। लोक जनशक्ति पार्टी (रा) सहरसा के जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा के आवास पर जिलाध्यक्ष...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,सहरसाWed, 01 Nov 2023 12:30 AM
ऐप पर पढ़ें
सहरसा। लोक जनशक्ति पार्टी (रा) सहरसा के जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा के आवास पर जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में जमुई सांसद सह लोजपा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी का 41 वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। चिराग पासवान जी के लंबी आयु एवं उज्जवल भविष्य की सबों ने कामना की। जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में युवा जिलाध्यक्ष संदीप पासवान, लेबर सेल जिलाध्यक्ष पिंटू पंडित, छात्र जिलाध्यक्ष अमरेश पासवान, आईटी जिलाध्यक्ष गगन कुमार, खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष निरंजन कुमार, जिला महासचिव हरेकृष्ण कुमार, सत्तर कटेया प्रखंड अध्यक्ष कुमोद कुमार यादव, नीतीश कुमार ठाकुर, रजनीकांत कुमार, विवेक कुमार थे।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
